बीएसइ करेगी गुजरात में 150 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज की स्थापना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jan 2015 2:30 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश के प्रमुख शेयर बाजार बीएसइ ने आज कहा कि वह गुजरात में एक अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज स्थापित करने के लिए 150 करोड़ रुपए का निवेश करेगा. इस एक्सचेंज की स्थापना गिफ्ट सिटी में की जाएगी, जिसका निर्माण गुजरात सरकार द्वारा विकसित किए जा रहे देश के पहले अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र के […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : देश के प्रमुख शेयर बाजार बीएसइ ने आज कहा कि वह गुजरात में एक अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज स्थापित करने के लिए 150 करोड़ रुपए का निवेश करेगा.
इस एक्सचेंज की स्थापना गिफ्ट सिटी में की जाएगी, जिसका निर्माण गुजरात सरकार द्वारा विकसित किए जा रहे देश के पहले अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र के तौर पर किया जा रहा है.
नया एक्सचेंज प्रतिभूतियों के कारोबार और निपटान, जिंस, मुद्रा, परिसंपत्तियों के अन्य वर्गों और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के वायदा कारोबार के लिए इलेक्ट्रानिक प्लैटफार्म मुहैया कराएगा.
बीएसइ ने यहां वायब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन में गुजरात अंतरराष्ट्रीय वित्त प्रौद्योगिकी शहर (गिफ्ट) सेज लिमिटेड के साथ हस्ताक्षर किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




