व्यापार सुगम बनाने के लिए सरकार गैर जरूरी नियमों को हटा रही है : निर्मला सीतारमण

Updated:
विज्ञापन
व्यापार सुगम बनाने के लिए सरकार गैर जरूरी नियमों को हटा रही है : निर्मला सीतारमण

कोयंबटूर : देश में व्यापार करने को सुगम बनाने की अपनी कोशिशों के तहत आज केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार गैरजरूरी और अनचाहे नियम एवं नियमनों को हटाने की प्रक्रिया में है, जो अड़चन साबित होते हैं. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कुछ नियम नियमन तो ब्रिटिश काल में बनाए […]

विज्ञापन

कोयंबटूर : देश में व्यापार करने को सुगम बनाने की अपनी कोशिशों के तहत आज केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार गैरजरूरी और अनचाहे नियम एवं नियमनों को हटाने की प्रक्रिया में है, जो अड़चन साबित होते हैं.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कुछ नियम नियमन तो ब्रिटिश काल में बनाए गए थे और वे व्यापार करने में बाधा बन गए हैं. सरकार गैरजरूरी नियम हटाने पर काम कर रही है, क्योंकि वे प्रक्रियाओं का सरलीकरण चाहती है.

उन्होंने कहा, ‘‘ दरअसल, हम तंत्र पर नियंत्रण या लाइसेंस कोटा राज को खत्म करना चाहते हैं और ऐसे राज के बचे हुए प्रभाव को भी पूरी तरह से खत्म करना चाहते हैं, जैसे रक्षा क्षेत्र में किया है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola