भारी उतार चढाव के बीच सोने-चांदी में उछाल

Updated:
विज्ञापन
भारी उतार चढाव के बीच सोने-चांदी में उछाल

नयी दिल्ली: वैश्विक तेजी के बीच शादी-विवाह आभूषण निर्माताओं और फुटकर लिवाली के चलते समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना एक माह के उच्चस्तर 27,350 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया. इसके अलावा डॉलर की तुलना में रुपया लुढककर 10 माह के निचले स्तर 62 50 रुपये प्रति डालर पर आ गया. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: वैश्विक तेजी के बीच शादी-विवाह आभूषण निर्माताओं और फुटकर लिवाली के चलते समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना एक माह के उच्चस्तर 27,350 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया.

इसके अलावा डॉलर की तुलना में रुपया लुढककर 10 माह के निचले स्तर 62 50 रुपये प्रति डालर पर आ गया. जिससे सोने का आयात मंहगा हो गया. इसी तरह औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग बढने से चांदी की कीमतों में उछाल आया.
निवेशकों ने शेयर बाजार से धन निकाल कर सर्राफा में लगाया. जिससे बाजार धारणा प्रभावित हुई. सर्राफा व्यापारियों के अनुसार विदेशों में तेजी के बीच शादी विवाह वालों की मांग बढने से सोने, चांदी की कीमतों में तेजी आई.
न्यूयार्क में सोना चढकर 1,240 डालर और चांदी चढकर 17 46 डालर प्रति औंस हो गये. दिल्ली में सोना 99 9 और 99 5 शुद्ध के भाव क्रमश: 26650 रुपये और 26450 रुपये प्रति दस ग्राम कमजोर खुले.

सप्ताह के मध्य में विदेशों में तेजी और मौजूदा शादी विवाह के मद्देनजर आभूषण निर्माताओं की भारी लिवाली के चलते इसके भाव क्रमश: 27,470 रुपये और 27,270 रुपये तक चढने के बाद अंत में 675 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 27,350 रुपये और 27,150 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए.

गिन्नी के भाव 100 रुपये चढकर 23,800 रुपये प्रति आठ ग्राम बंद हुए. चांदी तैयार के भाव 1585 रुपये की तेजी के साथ 38,285 रुपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 2,005 रुपये की तेजी के साथ 38,705 रुपये किलो बंद हुए. चांदी सिक्का के भाव 2000 रुपये चढकर 64,000 से 65,000 रुपये प्रति सैंकडा बंद हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola