मौसमी मांग से सोना चमका, चांदी में गिरावट दर्ज

Updated:
विज्ञापन
मौसमी मांग से सोना चमका, चांदी में गिरावट दर्ज

नयी दिल्ली: शादी ब्याह के मौसम में आभूषण विक्रेताओं की बढती मांग से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में आज सोना 40 रुपये बढकर 27,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.हालांकि, चांदी को औद्योगिक इकाइयों का जरूरी लिवाली समर्थन नहीं मिला और इसकी कीमत 275 रुपये की गिरावट के साथ 38,285 रुपये किलो रह गई. बाजार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: शादी ब्याह के मौसम में आभूषण विक्रेताओं की बढती मांग से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में आज सोना 40 रुपये बढकर 27,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.हालांकि, चांदी को औद्योगिक इकाइयों का जरूरी लिवाली समर्थन नहीं मिला और इसकी कीमत 275 रुपये की गिरावट के साथ 38,285 रुपये किलो रह गई.

बाजार सूत्रों ने कहा कि शादी ब्याह की बढती मांग को पूरा करने के लिए आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की लिवाली बढने से मुख्यत: सोने की कीमतों में तेजी रही लेकिन विदेशों में कमजोरी के रख ने लाभ को सीमित कर दिया.

घरेलू मोर्चे पर कीमतों का रख निर्धारित करने वाले बाजार न्यूयार्क में सोना 0.30 प्रतिशत घटकर 1,222.50 डॉलर प्रति औंस रह गया और चांदी 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17.05 डॉलर प्रति औंस रह गई.

घरेलू मोर्चे पर दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 40-40 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 27,350 रुपये और 27,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. कल इसमें 10 रुपये की तेजी आई थी.

हालांकि, सीमित कारोबार के बीच गिन्नी की कीमत 23,800 रुपये प्रति 8 ग्राम पर पूर्ववत रही. दूसरी ओर चांदी तैयार 275 रुपये घटकर 38,285 रुपये रह गई जबकि सटोरिया लिवाली से साप्ताहिक डिलीवरी 505 रुपये के सुधार के साथ 38,705 रुपये प्रति किग्रा हो गई.

चांदी सिक्कों की कीमत 1,000 रुपये की तेजी के साथ लिवाल 64,000 रुपये और बिकवाल 65,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुए.

देश के चार महानगरों के सर्राफा बाजार में आज सोना, चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई चांदी प्रति किलो 38,285 रुपये, 38,610 रुपये, 38,150 रुपये, 38,250 रुपये रहा जबकि सोना प्रति दस ग्राम 27,350 रुपये, 26,960 रुपये, 27,425 रुपये , 27,350 रुपये रहा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola