खुशखबरी : एक्सिस बैंक लेकर आया 10.4 प्रतिशत के ब्याज पर 20 साल की होम लोन स्कीम
Updated at : 09 Dec 2014 7:53 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने 20 साल की स्थिर ब्याज दर वाली आवास ऋण योजना पेश की है. योजना की विशेषता यह है कि इसमें 10.4 प्रतिशत की निश्चित ब्याज दर ली जाएगी. योजना के तहत 50 लाख रुपये तक का आवास ऋण लिया जा सकेगा. बैंक ने कहा है कि यह […]
विज्ञापन
मुंबई : निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने 20 साल की स्थिर ब्याज दर वाली आवास ऋण योजना पेश की है. योजना की विशेषता यह है कि इसमें 10.4 प्रतिशत की निश्चित ब्याज दर ली जाएगी. योजना के तहत 50 लाख रुपये तक का आवास ऋण लिया जा सकेगा.
बैंक ने कहा है कि यह सीमित अवधि की योजना सस्ते मकानों के वर्ग के लिए है. इसमें अधिकतम ऋण सीमा 50 लाख रुपये है. यह नई पेशकश बैंक की आधार दर से 0.25 प्रतिशत अधिक है. फिलहाल बैंक की आधार दर 10.15 प्रतिशत है. सामान्यतया, बैंक अपनी आधार दर से कम दर पर ऋण नहीं दे सकते.
एक्सिस बैंक के खुदरा ऋण के अध्यक्ष जयराम श्रीधरन ने कहा, ‘यह सिद्धान्त की बात है कि ब्याज दर का जोखिम संस्थान उठाए या इसे उपभोक्ताओं पर डाला जाए. हमारा मानना है कि उपभोक्ता को इसमें विकल्प दिया जाना चाहिए.’ उन्होंने बताया कि बैंक के ग्राहक शुल्क चुकाकर तय स्थिर ब्याज दर से घटने-बढने वाली फ्लोटिंग ब्याज दरों की ओर जा सकते हैं या फिर वे इसे पहले बंद कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें बकाया मूल राशि का दो प्रतिशत शुल्क देना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




