मोबाइल के जरिये ऑनलाइन खरीदारी का बढ रहा है क्रेज
Updated at : 30 Nov 2014 4:06 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: स्मार्टफोन के जरिए ऑनलाइन खरीदारी निकट भविष्य में अपेक्षा से क्रंतिकारी परिवर्तन ला सकता है. उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि ई-कामर्स के कुल कारोबार में मोबाइल कामर्स का योगदान बढकर 70 प्रतिशत तक पहुंच सकता है. अमेजन इंडिया के उपाध्यक्ष व कंट्री मैनेजर अमित अग्रवाल ने बताया भारत में मोबाइल इंटरनेट यातायात, पीसी […]
विज्ञापन
मुंबई: स्मार्टफोन के जरिए ऑनलाइन खरीदारी निकट भविष्य में अपेक्षा से क्रंतिकारी परिवर्तन ला सकता है. उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि ई-कामर्स के कुल कारोबार में मोबाइल कामर्स का योगदान बढकर 70 प्रतिशत तक पहुंच सकता है.
अमेजन इंडिया के उपाध्यक्ष व कंट्री मैनेजर अमित अग्रवाल ने बताया भारत में मोबाइल इंटरनेट यातायात, पीसी यातायात पर भारी पड रहा है.स्मार्टफोन का चलन तेजी से बढने के साथ भारत मोबाइल कॉमर्स के लिए एक व्यापक बाजार बनने को तैयार है. ‘ई-कामर्स कंपनियों के लिए विपणन रणनीति स्मार्टफोन, सोशल मीडिया के बढते इस्तेमाल और सभी प्लेटफार्मों पर ग्राहकों के अनुभव से तय होगी’.
उन्होंने कहा कि अभी उनकी 40 प्रतिशत से ज्यादा बिक्री मोबाइल फोन पर की जा रही है. भारत में मोबाइल इंटरनेट उपयोक्ताओं की संख्या 12 करोड होने का अनुमान है, जबकि 10 करोड लोग अपने पर्सनल कंप्यूटरों पर इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं.
स्नैपडील के सह-संस्थापक कुणाल बहल के अनुसार ‘हमें करीब 60 प्रतिशत आर्डर मोबाइल फोन से मिल रहे हैं और यह तेजी से बढ रहा है. अगले एक साल में 75 प्रतिशत से ज्यादा आर्डर मोबाइल से आएंगे.’ मिंत्रा डॉट काम को चालू वित्त वर्ष में अपनी करीब 70 प्रतिशत बिक्री मोबाइल फोन के जरिए किए जाने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




