रिकॉर्ड बाजार पूंजीकरण से भारत बन सकता है नये दौर का आर्थिक केंद्र: बीएसइ
Updated at : 28 Nov 2014 2:01 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: बीएएसई के शीर्ष अधिकारी ने आज कहा है कि बंबई शेयर बाजार की सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण का 100 लाख करोड़ रुपये के रिकार्ड स्तर को पार करना भारत की नये दौर का आर्थिक केंद्र बनने की क्षमता जाहिर करता है और आने वाले दिनों में कई ऐसे मुकाम हासिल किए जा सकते […]
विज्ञापन
मुंबई: बीएएसई के शीर्ष अधिकारी ने आज कहा है कि बंबई शेयर बाजार की सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण का 100 लाख करोड़ रुपये के रिकार्ड स्तर को पार करना भारत की नये दौर का आर्थिक केंद्र बनने की क्षमता जाहिर करता है और आने वाले दिनों में कई ऐसे मुकाम हासिल किए जा सकते हैं.
बीएसई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी आशीष कुमार चौहान ने कहा, यह भी महत्वपूर्ण है कि ऐसा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दक्षेस शिखर सम्मेलन के लिए नेपाल, जी20 शिखर सम्मेलन के लिए ऑस्ट्रेलिया और म्यांमार एवं फिजी की बेहद सफल यात्र के बाद ऐसा हुआ है. उन्होंने इस रिकॉर्ड उपलब्धि के संबंध में बताते हुए कहा कि ‘भारत और बीएसई आज एक उल्लेखनीय मुकाम पर पहुंच गए हैं.’ इससे भारत की नये दौर का ‘पावरहाउस’ बनाने की क्षमता जाहिर होती है. बंबई शेयर बाजार की सभी सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार मूल्यांकन के लिहाज से भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों की कुल संपत्ति सुबह के कारोबार में 10 बजकर पांच मिनट पर 100.01 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




