ePaper

भारत, चीन के उद्योगपतियों के बीच हुआ 2.4 अरब डॉलर का समझौता

Updated at : 27 Nov 2014 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
भारत, चीन के उद्योगपतियों के बीच हुआ 2.4 अरब डॉलर का समझौता

नयी दिल्ली: भारत व चीन के उद्योगपतियों ने करीब 2.4 अरब डॉलर (14,800 करोड़) रुपये की परियोजनाओं के लिए सहमति के ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं. इसमें गुजरात में इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर की 1.5 अरबडॉलरकी परियोजना का समझौता भी शामिल है. चीन के करीब 100 उद्योगपतियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कल यहां भारतीय […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: भारत व चीन के उद्योगपतियों ने करीब 2.4 अरब डॉलर (14,800 करोड़) रुपये की परियोजनाओं के लिए सहमति के ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं. इसमें गुजरात में इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर की 1.5 अरबडॉलरकी परियोजना का समझौता भी शामिल है.

चीन के करीब 100 उद्योगपतियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कल यहां भारतीय उद्योगपतियों के साथ विचार विमर्श किया. इसमें दोनों देशों के बीच आर्थिक संपर्क को और गहरा व व्यापक बनाने पर विचार हुआ. चीन के प्रतिनिधिमंडल में अलीबाबा के संस्थापक अरबपति जैक मा भी शामिल हैं.
इस बैठक का आयोजन उद्योग मंडल फिक्की ने ङोजियांग फेडरेशन आफ इंडस्टरी एंड कामर्स तथा चीनी दूतावास के सहयोग से किया था.फिक्की ने बयान में कहा कि इस सम्मेलन में 2.4 अरब डालर की परियोजनाओं के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए.
इसमें सबसे बड़ा समझौता गुजरात में इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर की परियोजना का है, जो कि कुनलुन चुआंगयुआन इन्वेस्टमेंट कंपनी व किरी इन्फ्रास्ट्रक्चर (इंडिया) के बीच हुआ. यह परियोजना 150 करोड डॉलर की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola