ePaper

82 फीसदी की वृद्धि के साथ भारत सबसे तेजी से उभरता स्‍मार्टफोन बाजार

Updated at : 27 Nov 2014 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
82 फीसदी की वृद्धि के साथ भारत सबसे तेजी से उभरता स्‍मार्टफोन बाजार

नयी दिल्‍ली : मोबाइल फोनों के इस्‍तेमाल में भारत एशिया में सबसे तेजी से उभरते बाजारों में से एक हो चुका है. अनुसंधान फर्म इंटरनेश्‍नल डेटा कॉरपोरेशन(आइडीसी) द्वारा बुधबार को किए गए सर्वे में यह बात सामने आयी कि इस साल जुलाई से सितंबर की तिमाही में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले भारत […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : मोबाइल फोनों के इस्‍तेमाल में भारत एशिया में सबसे तेजी से उभरते बाजारों में से एक हो चुका है. अनुसंधान फर्म इंटरनेश्‍नल डेटा कॉरपोरेशन(आइडीसी) द्वारा बुधबार को किए गए सर्वे में यह बात सामने आयी कि इस साल जुलाई से सितंबर की तिमाही में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले भारत में स्‍मार्टफोनों की बिक्री में करीब 82 फीसदी का इजाफा हुआ है.

मोबाइल फोन बाजार में 27 फीसदी हिस्‍सेदारी भारत की है. इसके साथ ही भारत एशिया पेसिफिक रीजन में सबसे तेजी से उभरते स्‍मार्टफोन बाजार बन गया है. आइडीसी के मुताबिक इस साल तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में पांच प्रमुख स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनियों सैमसंग, माइक्रोमैक्‍स, लावा, कार्बन और मोटोरोला ने भारत में उम्मीद से ज्‍यादा का कारोबार किया है. इसी के आधार पर स्‍मार्टफोन बाजार में भारत की हिस्‍सेदारी 27 फीसदी हो चुकी है.

रिपोर्ट में बताया गया कि इस अवधि में कोरिया की कंपनी सैमसंग के बाजारों में पिछले साल की अपेक्षा पांच फीसदी की कमी के साथ 24 फीसदी रह गयी है. लेकिन घटते हुए आंकड़े के साथ भी सैमसंग अबतक शर्ष पर बना हुआ है. वहीं भारतीय कंपनी माइक्रोमैक्‍स के पिछले साल के 2 फीसदी हिस्‍सेदारी से बढकर इस साल 20 फीसदी होने के साथ यह देसरे स्थान पर बरकरार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola