जल्द बराबर हो जायेगी केसर व सोने की कीमत, आप क्या खरीदना पसंद करेंगे?

प्रीति शर्मा धातुओं में जो हैसियत सोने को हासिल है, वही हैसियत खाद्य पदार्थो में केसर को हासिल है. दोनों की कीमतों को लेकर भी हम-आप बचपन से तरह-तरह की कहानियां सुनते रहे हैं कि सोना महंगा है या केसर? लेकिन अब सोना और केसर की कीमत को लेकर अधिक तुलनात्मक आंकड़ा आ रहा है. […]
प्रीति शर्मा
धातुओं में जो हैसियत सोने को हासिल है, वही हैसियत खाद्य पदार्थो में केसर को हासिल है. दोनों की कीमतों को लेकर भी हम-आप बचपन से तरह-तरह की कहानियां सुनते रहे हैं कि सोना महंगा है या केसर? लेकिन अब सोना और केसर की कीमत को लेकर अधिक तुलनात्मक आंकड़ा आ रहा है. केसर की कीमतें जहां तेजी से बढ़ रही हैं, वहीं सोने की कीमत में कमी आ रही है. ऐसे में जल्द ही दोनों की कीमतें बराबर होने का अनुमान है. दो लाख रुपये किलो यानी 20 हजार रुपये में वर्तमान में बाजार में केसर मिल रहा है, वहीं सोने की कीमतें अभी 26 से 27 हजार के बीच है, लेकिन अगले कुछ महीनों में इसके 20 से 25 हजार के बीच होने का अनुमान है, जबकि केसर की कीमतें आने वाले दिनों मेंबढ़ेगी. ऐसे में अगले कुछ महीनों में एक ऐसा समय आयेगा जब इन दोनों की कीमतें लगभग बराबर हो सकती हैं.
अनुमान तो यह भी है कि आने वाले दिनों में केसर की कीमत सोने की कीमत को भी पीछे छोड़ देगी. लगातार केसर की बढती कीमत सभी मसालों में इसे बेश्किमती बना चुकी है. शायद यहीं कारण है कि अन्य बहुमूल्य धातुओं के साथ स्मगलरों की नजर अब इस सुनहरे लाल रंग के मसाले पर भी पड गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




