अक्तूबर में 60 प्रतिशत भारतीयों ने खरीदी मारुति की कार

Published at :21 Nov 2014 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
अक्तूबर में 60 प्रतिशत भारतीयों ने खरीदी मारुति की कार

भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति ने देश के ऑटोमोबाइल बाजारों में अपनी पकड और भी मजबूत कर ली है. इस साल अक्‍तूबर के महीने में 10 में से 6 कारें मारुति की ही बिकी हैं. इन कारों में मारुति का नया मिड रेंज सिडान मॉडल सियाज भी शामिल है. जो देश में अक्‍टूबर के महीने में […]

विज्ञापन

भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति ने देश के ऑटोमोबाइल बाजारों में अपनी पकड और भी मजबूत कर ली है. इस साल अक्‍तूबर के महीने में 10 में से 6 कारें मारुति की ही बिकी हैं. इन कारों में मारुति का नया मिड रेंज सिडान मॉडल सियाज भी शामिल है. जो देश में अक्‍टूबर के महीने में बेचे गए 10 टॉप कारों में से एक है.

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्‍चरर असोसिएसन (सियाम) के अनुसार भारत में सबसे ज्‍यादा बिकने वाली कारों की लिस्‍ट में ऑल्‍टो पहले स्थान पर है. जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे स्‍थान पर डिजायर, वैगन आर और मारुति की स्‍विफ्ट है.

पिछले साल अक्‍तूबर के महीने में बिकीं टॉप 10 कारों में मारुति के कुल चार कार शामिल थे. इनमें पहले स्थान पर ऑल्‍टो ही रही थी. इसके बाद स्‍विफ्ट, डिजायर और वैगन आर थीं. इस साल अक्‍तूबर में कंपनी ने अपना नया मिड साइज सिडान सियाज लॉन्‍च किया था जो इसी महीने कुल 6,345 यूनिट के साथ आठवें स्‍थान रहा. वहीं मारुति का ही अन्‍य मॉडल क्‍लेरियो ने कुल 5,723 यू‍निट की बिक्री के साथ नवें स्‍थान पर अपना दबदबा कायम रखा है.
ह्यूंडई के नये प्रीमियम कॉम्‍पेक्‍ट कार इलाइट आई 20 की कुल बिक्री 8,895 यूनिट हुई है .इसके साथ यह देश में अक्‍तूबर के महीने में बेचा गया पांचवा सबसे पसंदीदा मॉडल बन गया है. जबकि ह्यूंडई के ही अन्‍य मॉडल ग्रैंड आई10 और इऑन लिस्‍ट में छठे और सातवें स्थान पर रहे.
हौंडा कार इंडिया का नया मिड साइज सिडान सिटी 5,129 यूनिट की बिक्री के साथ दसवें स्‍थान पर रहा जिसपर पिछले साथ ह्यूंडई के मॉडल वर्ना ने कब्‍जा कर रखा था. सियाम के रिपोर्ट के अनुसार अक्‍तूबर के महीने में ऑल्‍टो की कुल 21,443 यूनिटों की बिक्री हुई जो पिछले साल इसी महीने में कुल 22,574 यूनिट थी. दूसरे स्थान पर रही डिजायर के इस साल अक्‍तूबर के महीने में 16,542 यूनिट मॉडल बेचे गए जो पिछले साल 16,222 थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola