ड्रापबाक्स के उपाध्यक्ष आदित्य अग्रवाल बनें Flipkart के निदेशक

बेंगलूर : भारत की सबसे बडी आनलाईन खुदरा कंपनी फ्लिपकार्ट ने आज ड्रापबाक्स के उपाध्यक्ष आदित्य अग्रवाल को अपने निदेशक मंडल से स्वतंत्र निदेशक के तौर पर जोड़ लिया है. ड्रापबाक्स के उपाध्यक्ष (इंजीनियरिंग) अग्रवाल उत्पाद विकास, बुनियादी ढांचा, मंच और परिचालन समेत विभिन्न किस्म के इंजीनियरिंग विभागों की निगरानी करते हैं. फ्लिपकार्ट के सह […]
बेंगलूर : भारत की सबसे बडी आनलाईन खुदरा कंपनी फ्लिपकार्ट ने आज ड्रापबाक्स के उपाध्यक्ष आदित्य अग्रवाल को अपने निदेशक मंडल से स्वतंत्र निदेशक के तौर पर जोड़ लिया है.
ड्रापबाक्स के उपाध्यक्ष (इंजीनियरिंग) अग्रवाल उत्पाद विकास, बुनियादी ढांचा, मंच और परिचालन समेत विभिन्न किस्म के इंजीनियरिंग विभागों की निगरानी करते हैं. फ्लिपकार्ट के सह संस्थापक और मुख्य कार्यकारी सचिन बंसल ने कहा आदित्य आज सिलिकॉन वैली के सबसे मशहूर प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ हैं.
फेसबुक, कोव और अब ड्रापबाक्स से संबद्ध रहे अग्रवाल विश्व की कुछ सबसे अधिक नव-प्रवर्तनशील प्रौद्योगिकी उत्पाद कंपनी के निर्माण से जुडे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




