ePaper

देश और विदेश के उद्योगपतियों ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर जताया भरोसा

Updated at : 06 Nov 2014 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
देश और विदेश के उद्योगपतियों ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर जताया भरोसा

नयी दिल्ली: भारत और विदेश के उद्योगपतियों ने भारत की आर्थिक वृद्धि में पूरा भरोसा जताते हुए आज कहा कि भले ही कोई जबरदस्त सुधार न हुए हों, लेकिन नई सरकार ने भारत को आठ प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर वाली राह पर लाने की एक स्पष्ट रुपरेखा तैयार कर ली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली: भारत और विदेश के उद्योगपतियों ने भारत की आर्थिक वृद्धि में पूरा भरोसा जताते हुए आज कहा कि भले ही कोई जबरदस्त सुधार न हुए हों, लेकिन नई सरकार ने भारत को आठ प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर वाली राह पर लाने की एक स्पष्ट रुपरेखा तैयार कर ली है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली नई सरकार की आर्थिक नीतियों व सुधारों के साथ आगे बढने के उसके एजेंडे में भरोसा जताते हुए उद्योगपतियों ने यह भी कहा कि सरकार के कामकाज में एक नई ऊर्जा साफ दिखती है.भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन महिंद्रा समूह के आनंद महिंद्रा और एतिहाद एयरवेज के सीईओ जेम्स होगन सहित विभिन्न कारोबारी नेताओं ने ये विचार व्यक्त किए.
जिनीवा स्थित विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) और उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में नई सरकार के निष्पादन और वादों पर भी चर्चा की गई. यूएई स्थित एतिहाद के होगन ने कहा कि सरकार और वाणिज्यिक क्षेत्र का नेतृत्व प्रभावशाली है. मैं इस बात से सहमत हूं कि आगे चलकर एक स्पष्ट रुपरेखा सामने आएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola