ePaper

मोबाइल उद्योग को और ज्यादा स्पेक्ट्रम दे सरकार: मित्तल

Updated at : 06 Nov 2014 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल उद्योग को और ज्यादा स्पेक्ट्रम दे सरकार: मित्तल

नयी दिल्ली: भारती समूह के अध्यक्ष सुनील मित्तल ने आज सरकार से दूरसंचार उद्योग को और स्पेक्ट्रम दिए जाने की मांग की. मित्तल ने यहां भारत आर्थिक सम्मेलन में एक सत्र को संबोधित करते हुये कहा कि हम सरकार से और स्पेक्ट्रम चाहते हैं. मित्तल के मुताबिक भारत के पास अन्य किसी भी देश के […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली: भारती समूह के अध्यक्ष सुनील मित्तल ने आज सरकार से दूरसंचार उद्योग को और स्पेक्ट्रम दिए जाने की मांग की.
मित्तल ने यहां भारत आर्थिक सम्मेलन में एक सत्र को संबोधित करते हुये कहा कि हम सरकार से और स्पेक्ट्रम चाहते हैं. मित्तल के मुताबिक भारत के पास अन्य किसी भी देश के मुकाबले स्पेक्ट्रम की कमी नहीं बल्कि देश में उपलब्ध स्पेक्ट्रम को अन्य जगहों से खाली कराने की जरुरत है. दूसरे देशों ने भी स्पेक्ट्रम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अन्य जगहों पर उपयोग किये जा रहे स्पेक्ट्रम को खाली किया है.
गौरतलब है कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकार ‘ट्राइ’ ने 15 अक्तूबर को 900 मेगाहर्ट्ज बैंड और 1800 मेगाहर्ट्ज बैंक के लिए स्पेक्ट्रम नीलामी के संबंध में अपनी सिफारिश सौंपी है जिसका उपयोग फिलहाल एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया सेल्यूलर और रिलायंस कम्यूनिकेशंस 2जी जीएसएम मोबाइल सेवा के लिए कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola