खरीदारों के लिए खुशखबरी सोना- चांदी तीन साल के निचले स्तर पर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: साल 2010 के बाद से सोने की कीमतें तीन साल के न्यूनतम स्तर पर आ गई हैं. बुधवार को सोने की कीमत 450 रुपए कम होकर 25,900 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गई हैं. दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता का भाव 450 रुपये की गिरावट के साथ […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: साल 2010 के बाद से सोने की कीमतें तीन साल के न्यूनतम स्तर पर आ गई हैं. बुधवार को सोने की कीमत 450 रुपए कम होकर 25,900 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गई हैं.
दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता का भाव 450 रुपये की गिरावट के साथ तीन वर्ष के न्यूनतम स्तर क्रमश: 25,900 रुपये और 25,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले पांच दिनों से सोने की कीमतों में ये लगातार गिरावट है.यही वजह है कि भाव गिर जाने की वजह सर्राफा कारोबारियों ने सोने की खरीद काफी कम कर दी है.
बाजार में चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है. इसी प्रकार चांदी तैयार का भाव 900 रुपये गिरकर 35,050 रुपये प्रति किलो और साप्ताहिक डिलीवरी भाव 1,210 रुपये की गिरावट के साथ 34,730 रुपये प्रति किलो रह गया. बाजार में सोने-चांदी की गिरावट के चलते बाजार में कारोबारी इसमें निवेश करने से बच रहे हैं.
सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










