ePaper

सोना- चांदी के दाम में मजबूती

Updated at : 28 Oct 2014 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
सोना- चांदी के दाम में मजबूती

नयी दिल्ली : मजबूत वैश्विक रख के बीच मौजूदा निम्न स्तर पर आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की लिवाली के चलते राष्ट्रीय राजधानी में आज सोने की कीमत 40 रुपये की तेजी के साथ 27,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी और इसके साथ ही तीन दिनों से जारी गिरावट थम गई. औद्योगिक इकाइयों का […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मजबूत वैश्विक रख के बीच मौजूदा निम्न स्तर पर आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की लिवाली के चलते राष्ट्रीय राजधानी में आज सोने की कीमत 40 रुपये की तेजी के साथ 27,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी और इसके साथ ही तीन दिनों से जारी गिरावट थम गई.

औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढने के कारण चांदी की कीमत भी 50 रुपये की तेजी के साथ 38,250 रुपये प्रति किग्रा हो गई. बाजार सूत्रों ने कहा कि आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की मौजूदा निम्न स्तर पर लिवाली के चलते बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आई.उन्होंने कहा कि इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक से पहले निवेशकों की बढी हुई हाजिर मांग से वैश्विक बाजार में सोना सुधरा जिसका असर स्थानीय बाजार पर पडा.
घरेलू बाजार में कीमतों का रख निर्धारित करने वाले बाजार सिंगापुर में सोने की कीमत 0.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,232.40 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी की कीमत 0.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 17.21 डॉलर प्रति औंस हो गई.
दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्ध 40 .40 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 27,490 रुपये और 27,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। विगत तीन सत्रों में सोने की कीमत में 475 रुपये की गिरावट आई थी. गिन्नी की कीमत 24,200 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर बनी रही.
इसी तरह से चांदी तैयार की कीमत 50 रुपये की तेजी के साथ 38,250 रुपये प्रति किग्रा और साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 170 रुपये की तेजी के साथ 38,190 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई. चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 66,000 रुपये और बिकवाल 67,000 रुपये प्रति सैकडा के पूर्व स्तर पर बंद हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola