कमजोर वैश्विक संकेतों को बीच गिरा सोना का मूल्य

Updated:
विज्ञापन
कमजोर वैश्विक संकेतों को बीच गिरा सोना का मूल्य

नयी दिल्ली : विदेशों में सोने की कीमत छह सप्ताह के उच्च स्तर से लुढकने के बाद कमजोर वैश्विक रुख के अनुरूप कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया, जिससे वायदा कारोबार में आज सोने की कीमत 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27,153 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई. एमसीएक्स में […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : विदेशों में सोने की कीमत छह सप्ताह के उच्च स्तर से लुढकने के बाद कमजोर वैश्विक रुख के अनुरूप कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया, जिससे वायदा कारोबार में आज सोने की कीमत 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27,153 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई.
एमसीएक्स में सोने के दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 23 रुपये अथवा 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27,153 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी, जिसमें 394 लॉट के लिए कारोबार हुआ. इसी प्रकार सोने के फरवरी 2014 डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत भी 22 रुपये अथवा 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी, जिसमें चार लॉट के लिए कारोबार हुआ.
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि निवेशकों की इस उम्मीद कि इस सप्ताह फेडरल रिजर्व अपने बांड खरीद कार्यक्रम को समाप्त कर सकता है, से विदेशी बाजारों में कमजोरी आयी, जिसके कारण मांग कमजोर पड़ने से यहां सोना वायदा कीमतें प्रभावित हुई. वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में आज के कारोबार में सोने की कीमत 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,227.51 डालर प्रति औंस रह गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola