ePaper

मुकेश अंबानी ने अपने जुडवां बच्‍चों को रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल का निदेशक नियुक्त किया

Updated at : 11 Oct 2014 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
मुकेश अंबानी ने अपने जुडवां बच्‍चों को रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल का निदेशक नियुक्त किया

नयी दिल्ली : देश में निजी क्षेत्र की सबसे बडी कंपनी में उत्तराधिकार योजना पर अमल के संकेत देते हुए अरबपति मुकेश अंबानी के जुडवां बच्चों ईशा और आकाश को आज रिलायंस इंडस्टरीज की दूरसंचार एवं खुदरा इकाइयों के निदेशक मंडल में निदेशक नियुक्त कर दिया गया. कंपनी ने यहां एक बयान में कहा कि […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में निजी क्षेत्र की सबसे बडी कंपनी में उत्तराधिकार योजना पर अमल के संकेत देते हुए अरबपति मुकेश अंबानी के जुडवां बच्चों ईशा और आकाश को आज रिलायंस इंडस्टरीज की दूरसंचार एवं खुदरा इकाइयों के निदेशक मंडल में निदेशक नियुक्त कर दिया गया. कंपनी ने यहां एक बयान में कहा कि 23 साल के ईशा और आकाश को रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के निदेशक मंडल में नियुक्त किया गया है.

विश्व के सबसे अमीर उर्जा क्षेत्र के कारोबारी, अंबानी के तीन बच्चे हैं – ईशा, आकाश और अनंत. ईशा और आकाश जुडवां हैं जबकि सबसे छोटे अनंत अमेरिका में पढाई कर रहे हैं. ईशा ने येल विश्वविद्यालय से 2013 में स्नातक किया है जहां उन्होंने मुख्य तौर पर मनोविज्ञान और दक्षिण एशिया के बारे में पढाई की. बाद में कुछ समय के लिए वैश्विक परामर्श कंपनी मैकिंजी के साथ काम किया. आकाश ने ब्राउन विश्वविद्यालय से स्नातक किया और उनका प्रमुख विषय अर्थशास्त्र था. वह अंबानी परिवार के करीबी मनोज मोदी के साथ आरआईएल के 4जी दूरसंचार उद्यम पर काम कर रहे थे.

दोनों बच्चे लगभग उसी उम्र में रिलायंस से जुड रहे हैं जिस आयु में पिता मुकेश अंबानी जुडे थे. वर्ष 1981 में जब मुकेश ने रिलायंस में काम शुरु किया था तब वह 24 साल के थे.

अंबानी के इन बच्चों को कंपनी की सालाना आम बैठक में देखा जाता रहा है. आकाश संभवत: पहली बार 2011 में कंपनी के कारोबारी सौदे में तब दिखे थे जब रिलायंस ने लंदन में केजी-डी6 क्षेत्र समेत 23 तेल एवं गैस क्षेत्रों में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी बीपी पीएलसी को 7.2 अरब डालर में बेचने का समझौता हुआ था. ईशा पहली बार 16 साल की उम्र में तब चर्चा में आई जब फोर्ब्स ने उन्हें विश्व के सबसे युवा अरबपति उत्तराधिकारियों की सूची में दूसरे स्थान पर रखा था.

दोनों ने पारिवारिक व्यवसाय से जुडने वालांे की लंबी सूची में अपनी जगह बना ली है. उल्लेखनीय है कि उनमें से कुछ हैं जिन्होंने पारिवारिक व्यवसाय से जुडने से पहले मैकिंजी या अन्य परामर्श कंपनी या वैश्विक बैंक में कुछ समय काम किया है. स्वाति और अजय पीरामल की बेटी नंदिनी पीरामल ने 2006 में पारिवारिक कारोबार से जुडने से पहले मैकिंजी में कारोबार विश्लेषक के तौर पर काम किया था.

रिशाद प्रेमजी ने विप्रो से जुडने से पहले लंदन में कुछ साल तक बेन एंड कंपनी में काम किया था. आदित्य मित्तल ने क्रेडिट सुइस के साथ निवेश बैंकिंग में काम किया. कंपनी ने एक बयान में कहा ‘‘आज हुई निदेशक मंडल की बैठक में रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने ईशा अंबानी और आकाश अंबानी को अपने निदेशक मंडल में निदेशक नियुक्त करने को मंजूरी दी.’’कंपनी ने बयान में कहा ‘‘रिलायंस रिटेल के निदेशक मंडल ने आज आदिल जैनुलभाई को भी अपने निदेशक मंडल में नियुक्त किया. वह आरआईएल के निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक हैं. दीपक जैन रिलायंस रिटेल के निदेशक मंडल में पहले से ही स्वतंत्र निदेशक हैं.’’ अदिल जैनुलभाई मैकिंजी इंडिया के पूर्व चेयरमैन हैं और उन्हें दिसंबर 2013 में आरआईएल के निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर नियुक्त किया गया था.

वह और दीपक जैन रिलायंस जियो इन्फोकॉम के निदेशक मंडल में भी स्वतंत्र निदेशक हैं. रिलायंस इंडस्टरीज लिमिटेड भारत की सबसे बडी निजी कंपनी है जिसका कारोबार 2013-14 में 4,46,339 करोड रपए (74.5 अरब डालर) रहा और मुनाफा 22,493 करोड रपए :3.8 अरब डालर: रहा.

कंपनी की दूरसंचार इकाई रिलायंस जियो इकलौती कंपनी है जिसके पास भारत में सभी 22 दूरसंचार क्षेत्रों में ब्राडबैंड वायरलेस ऐक्सस स्पेक्ट्रम है और उसकी जल्दी ही तेज गति वाला इंटरनेट संपर्क और 4जी टेलीफोन सेवा पेश करने की योजना है. रिलायंस रिटेल के भारत में 148 शहरों में 1,723 दुकानें हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola