सरकार फ्लिपकार्ट के खिलाफ शिकायतों की जांच करेगी : सीतारमण

नयी दिल्ली : फ्लिपकार्ट ने सोमवार को बिग बिलियन डे सेल के दौरान विभिन्न उत्पादों पर भारी छूट की पेशकश की थी. यह महासेल कंपनी के लिए काफी महंगा पड़ सकता है. अब तक तो सिर्फ ग्राहक और रिटेल स्टोर्स ही इस पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन अब सरकार ने भी इस मामले में […]
नयी दिल्ली : फ्लिपकार्ट ने सोमवार को बिग बिलियन डे सेल के दौरान विभिन्न उत्पादों पर भारी छूट की पेशकश की थी. यह महासेल कंपनी के लिए काफी महंगा पड़ सकता है. अब तक तो सिर्फ ग्राहक और रिटेल स्टोर्स ही इस पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन अब सरकार ने भी इस मामले में दखल दे दिया है. छोटे-बड़े व्यापारियों ने काफी चिंता जतायी है कि इस तरह के अभियान से परंपरागत खुदरा बाजार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि फ्लिपकार्ट की महासेल के खिलाफ काफी शिकायतें मिली हैं. सरकार फ्लिपकार्ट के खिलाफ शिकायतों की जांच करेगी. वाणिज्य मंत्री ने यह भी कहा कि ई-कॉमर्स रिटेलिंग पर जल्द ही सफाई जारी की जायेगी. उन्होंने कहा, हम मामले का अध्ययन करेंगे. क्या किसी अलग नीति की जरूरत है या फिर स्थिति स्पष्ट करने की जरूरत है, हम जल्द इस बारे में बतायेंगे. वहीं, कंपिटीशन कमीशन (सीसीआइ) ने भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने वाली कंपनियों की जांच की बात कही है. सीसीआइ ऑनलाइन डिस्काउंट पर और जानकारी लेने में जुटा है. हालांकि, सीसीआइ की अपनी ओर से कोई कार्रवाई करने की योजना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










