ePaper

सोने के मूल्य में 311 रुपये की गिरावट, चांदी भी लुढ़का

Updated at : 18 Sep 2014 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
सोने के मूल्य में 311 रुपये की गिरावट, चांदी भी लुढ़का

मुंबई : पीले धातु पर संकट लगातार बरकरार है. गुरुवार को सोने के दाम में फिर गिरावट दर्ज की गयी. गुरुवार को प्रति दस ग्राम सोने की कीमत 311 रुपये तक गिरी. बाजार बंद होने तक सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 26590 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. बीते सप्ताह भी सोने के दाम […]

विज्ञापन

मुंबई : पीले धातु पर संकट लगातार बरकरार है. गुरुवार को सोने के दाम में फिर गिरावट दर्ज की गयी. गुरुवार को प्रति दस ग्राम सोने की कीमत 311 रुपये तक गिरी. बाजार बंद होने तक सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 26590 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. बीते सप्ताह भी सोने के दाम में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गयी थी.

हालांकि इस सप्ताह कुछ मौकों पर उसमें हल्का सुधार देखा गया. लेकिन बुधवार रात को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के क्यूई प्रोग्राम में कटौती किये जाने के फैसले से डॉलर 14 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया. इसका असर सोने और चांदी के भाव पर दिखा. सोना साढ़े आठ महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया. वहीं, चांदी में भी 0.46 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी. दोपहर में चांदी 41500 रुपये प्रति किलो के भाव से ट्रेड कर रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola