रुपया में 10 पैसे की तेजी

Updated:
विज्ञापन
रुपया में 10 पैसे की  तेजी

मुंबई: स्थानीय शेयरों में तेजी और निर्यातकों एवं कुछ बैंकों की निरंतर डॉलर बिकवाली के कारण रुपया आज 10 पैसे की तेजी के साथ करीब छह सप्ताह के उच्चतम स्तर 60.29 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. बाजार सूत्रों ने कहा कि पूंजी के बेहतर प्रवाह ने भी रुपये की तेजी में मदद की. अन्तरबैंक […]

विज्ञापन

मुंबई: स्थानीय शेयरों में तेजी और निर्यातकों एवं कुछ बैंकों की निरंतर डॉलर बिकवाली के कारण रुपया आज 10 पैसे की तेजी के साथ करीब छह सप्ताह के उच्चतम स्तर 60.29 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. बाजार सूत्रों ने कहा कि पूंजी के बेहतर प्रवाह ने भी रुपये की तेजी में मदद की.

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 60.29 रुपये प्रति डॉलर पर मजबूत खुला और 60.19 से 60.31 रुपये प्रति डॉलर के दायरे में घूमने के बाद अंत में 10 पैसे अथवा 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 60.29 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. 30 जुलाई 2014 को यह 60.06 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था उसके बाद का यह सबसे मजबूत स्तर है.
बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज 293.15 अंक अथवा 1.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 27,319.85 अंक पर बंद हुआ. इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने संदर्भ दर 60.2628 रुपये प्रति डॉलर और 77.9439 रुपये प्रति यूरो निर्धारित किया था. पौंड, यूरो और जापानी येन के मुकाबले रुपये में तेजी आई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola