मारुती सुजुकी सियाज की बुकिंग शुरु

नयी दिल्ली : देश की सबसे बडी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने मिड-साइज सेडान कार सियाज की बुकिंग शुरु कर दी है. बुकिंग के लिए कीमत 21 हजार रुपये है. कंपनी ने कहा कि सियाज 1400 सीसी के पेट्रोल और 1300 सीसी के डीजल इंजन विकल्पों में उपलब्ध है.कंपनी का दावा है कि यह […]
नयी दिल्ली : देश की सबसे बडी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने मिड-साइज सेडान कार सियाज की बुकिंग शुरु कर दी है. बुकिंग के लिए कीमत 21 हजार रुपये है. कंपनी ने कहा कि सियाज 1400 सीसी के पेट्रोल और 1300 सीसी के डीजल इंजन विकल्पों में उपलब्ध है.कंपनी का दावा है कि यह कार एक लीटर में 26.1 किलोमीटर चलेगी. पेट्रोल इंजन वर्जन 20.73 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देगी.
‘‘सियाज की वैश्विक स्तर पर पेशकश आगामी त्यौहारी सीजन में करने की योजना है.’’ सियाम की मुख्य प्रतिस्पर्धी होंडा सिटी और हुंदै की वरना होगी. होंडा सिटी की कीमत 7.19 लाख रुपये और 11.05 लाख रुपये के बीच है, जबकि हुंदै वरना की कीमत 7.39 लाख रुपये और 11.72 लाख रुपये के बीच है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




