बैंकों में चेयरमैन व सीएमडी के भिन्न होंगे पद

नयी दिल्ली : वित्त मंत्रालय सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के पद को अलग-अलग करने पर विचार कर रहा है. हाल में भ्रष्टाचार के मामले सामने आने के मद्देनजर इससे कार्य-संचालन को मजबूती मिलेगी. वित्तीय सेवा सचिव जीएस संधू ने कहा कि हम सीएमडी के पद को विभाजित करने पर […]
नयी दिल्ली : वित्त मंत्रालय सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के पद को अलग-अलग करने पर विचार कर रहा है. हाल में भ्रष्टाचार के मामले सामने आने के मद्देनजर इससे कार्य-संचालन को मजबूती मिलेगी.
वित्तीय सेवा सचिव जीएस संधू ने कहा कि हम सीएमडी के पद को विभाजित करने पर विचार कर रहे हैं. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पिछले सप्ताह कहा था कि सरकार बैंक प्रबंधन को पेशेवर बनाने तथा सरकारी बैंकों की जोखिम प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए कदम उठा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




