अगले साल से चलन में आयेंगे प्लास्टिक नोट

नयी दिल्ली:अगले साल तक प्लास्टिक से बने नोट बाजार में चलने लगेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक इस योजना पर तेजी से काम कर रहा है, ताकि जाली नोट की समस्या पर काबू पाया जा सके. खबरों के मुताबिक अगले साल इस तरह के प्लास्टिक से बने नोट जारी कर दिये जायेंगे, जिनमें बेहतर सिक्योरिटी फीचर होंगे. […]
नयी दिल्ली:अगले साल तक प्लास्टिक से बने नोट बाजार में चलने लगेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक इस योजना पर तेजी से काम कर रहा है, ताकि जाली नोट की समस्या पर काबू पाया जा सके. खबरों के मुताबिक अगले साल इस तरह के प्लास्टिक से बने नोट जारी कर दिये जायेंगे, जिनमें बेहतर सिक्योरिटी फीचर होंगे.
रिजर्व बैंक ने अपनी सालाना रिपोर्ट में भी कहा है कि करेंसी नोट ज्यादा समय तक प्रचलन में रहें और उनकी लाइफ ज्यादा हों, बैंक ऐसी व्यवस्था करने जा रहा है. बैंक ने जनवरी में प्लास्टिक नोट छापने के लिए एक टेंडर जारी किया था. इन नोटों को पहले पांच शहरों में जारी किया जायेगा. ये हैं- कोच्चि, मैसूर, जयपुर, भुवनेश्वर और शिमला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










