ePaper

फॉक्सवैगन के चाकन कारखाने में लगेगी डीजल इंजन असेंबलिंग इकाई

Updated at : 19 Aug 2014 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
फॉक्सवैगन के चाकन कारखाने में लगेगी डीजल इंजन असेंबलिंग इकाई

मुंबई: जर्मनी की कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने पुणे के चाकन संयंत्र में मंगलवार को 240 करोड रुपये के निवेश से डीजल इंजन असेंबलिंग एवं परीक्षण इकाई स्थापित करने की घोषणा की. कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह डीजल इंजन असेंबलिंग इकाई साल के अंत तक चालू हो जाएगी. इसमें हर वर्ष 98,000 […]

विज्ञापन

मुंबई: जर्मनी की कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने पुणे के चाकन संयंत्र में मंगलवार को 240 करोड रुपये के निवेश से डीजल इंजन असेंबलिंग एवं परीक्षण इकाई स्थापित करने की घोषणा की. कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह डीजल इंजन असेंबलिंग इकाई साल के अंत तक चालू हो जाएगी. इसमें हर वर्ष 98,000 इंजन तैयार किए जा सकेंगे.

भारतीय दशाओं के अनुरूप बनेगा इंजन

कंपनी ने कहा है कि इंजन को पूरी तरह से भारत देश में ही बनाया जाएगा. 1500 सीसी क्षमता वाले टीडीआई डीजल इंजन को पूरी तरह से भारतीय दशाओं के अनुरुप बनाया गया है. कंपनी ने हाल में पोलो की पेशकश के समय इसका अनावरण किया था. कंपनी ने कहा है कि पुणे (चाकन) संयंत्र में इस पूर्ण और अत्याधुनिक इंजन परीक्षण सुविधा की स्थापना भारतीय बाजार के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को और सशक्त करने की दिशा में अगला महत्वपूर्ण कदम है.

विनिर्माण में स्‍थानीयकरण की दिशा में एक कदम

भारत में फॉक्सवैगन समूह के मुख्य प्रतिनिधि एवं फॉक्सवैगन इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक महेश कोडुमुडी ने कहा, ‘इस निवेश के साथ हमने विनिर्माण में स्थानीयकरण बढाने की दिशा में बडी छलांग लगायी है.’ उल्लेखनीय है कि कंपनी ने हाल में ही कहा था कि वह अगले 5 साल के दौरान एक डीजल इंजन की स्थापना के लिए 1,500 करोड रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है. नई डीजल इंजन असेंबलिंग खाता 3,450 वर्ग मीटर में फैला होगा. इसमें तैयार इंजन पोलो और पोलो जीटी टीडीआई कारों में लगाए जाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola