ePaper

Vodafone के पेमेंट बैंक एम-पैसा का शटर हो गया डाउन, RBI ने सीओए को किया कैंसल

Updated at : 21 Jan 2020 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
Vodafone के पेमेंट बैंक एम-पैसा का शटर हो गया डाउन, RBI ने सीओए को किया कैंसल

मुंबई : वोडाफोन ने अपनी पेमेंट बैंक इकाई ‘एम-पैसा’ का कामकाज बंद कर दिया है. रिजर्व बैंक ने वोडाफोन एम-पैसा के आवंटित अधिकार प्रमाणपत्र (सीओए) रद्द कर दिया है. कंपनी के स्वेच्छा से प्रमाणपत्र सौंपे जाने के बाद इसे रद्द किया गया है. आरबीआई ने मंगलवार को कहा कि सीओए रद्द होने के बाद कंपनी […]

विज्ञापन

मुंबई : वोडाफोन ने अपनी पेमेंट बैंक इकाई ‘एम-पैसा’ का कामकाज बंद कर दिया है. रिजर्व बैंक ने वोडाफोन एम-पैसा के आवंटित अधिकार प्रमाणपत्र (सीओए) रद्द कर दिया है. कंपनी के स्वेच्छा से प्रमाणपत्र सौंपे जाने के बाद इसे रद्द किया गया है.

आरबीआई ने मंगलवार को कहा कि सीओए रद्द होने के बाद कंपनी प्रीपेड भुगतान से जुड़े कार्य नहीं कर सकेगी. हालांकि, ग्राहकों या व्यापारियों का भुगतान प्रणाली परिचालक (पीएसओ) के रूप में कंपनी के ऊपर कोई वैध दावा है, तो वे सीओए रद्द होने के तीन साल के भीतर यानी 30 सितंबर, 2022 तक दावा कर सकते हैं.

केंद्रीय बैंक ने कहा कि वोडाफोन एम-पैसा ने स्वेच्छा से अधिकार पत्र लौटा दिया है. पिछले साल वोडाफोन-आइडिया ने आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट बैंक लिमिटेड (एबीआईपीबीएल)के बंद होने के बाद एम-पैसा इकाई को बंद कर दिया था. वोडाफोन एम-पैसा उन 11 कंपनियों में शामिल है, जिसे आरबीआई ने 2015 में पेमेंट बैंक का लाइसेंस दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola