ePaper

विदेशी मुद्रा भंडार 5.8 करोड़ डॉलर बढ़कर रिकार्ड 461.21 अरब डॉलर पर

Updated at : 17 Jan 2020 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा भंडार 5.8 करोड़ डॉलर बढ़कर रिकार्ड 461.21 अरब डॉलर पर

मुंबई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 5.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 461.21 अरब डॉलर के ऑलटाइम रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है. इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.689 अरब डॉलर बढ़कर 461.15 अरब डॉलर था. रिजर्व बैंक के […]

विज्ञापन

मुंबई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 5.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 461.21 अरब डॉलर के ऑलटाइम रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है. इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.689 अरब डॉलर बढ़कर 461.15 अरब डॉलर था.

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में गिरावट आने के बावजूद कुल विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई. विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 36.7 करोड़ डॉलर घटकर 427.582 अरब डॉलर रहीं. इस दौरान स्वर्ण भंडार 43.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 28.492 अरब डॉलर हो गया. आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष में विशेष आहरण अधिकार 50 लाख डॉलर घटकर 1.442 अरब डॉलर रह गया, जबकि आईएमएफ में आरक्षित निधि 50 लाख डॉलर घटकर 3.697 अरब डॉलर रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola