ePaper

भारत ने पांच देशों से फाइबर बोर्ड निर्यात पर कथित तौर पर सब्सिडी दिये जाने की जांच शुरू की

Updated at : 06 Nov 2019 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
भारत ने पांच देशों से फाइबर बोर्ड निर्यात पर कथित तौर पर सब्सिडी दिये जाने की जांच शुरू की

नयी दिल्ली : भारत ने पांच देशों द्वारा फाइबर बोर्ड के निर्यात पर कथित रूप से सब्सिडी देने की जांच शुरू कर दी है. एक अधिसूचना के अनुसार, इंडोनेशिया, मलेशिया, श्रीलंका, थाइलैंड और वियतनाम जैसे देशों द्वारा फाइबर बोर्ड के निर्यात पर सब्सिडी दी जा रही है, जिससे घरेलू उद्योग प्रभावित हो रहा है. वाणिज्य […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत ने पांच देशों द्वारा फाइबर बोर्ड के निर्यात पर कथित रूप से सब्सिडी देने की जांच शुरू कर दी है. एक अधिसूचना के अनुसार, इंडोनेशिया, मलेशिया, श्रीलंका, थाइलैंड और वियतनाम जैसे देशों द्वारा फाइबर बोर्ड के निर्यात पर सब्सिडी दी जा रही है, जिससे घरेलू उद्योग प्रभावित हो रहा है. वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने यह जांच शुरू की है कि क्या इन देशों के सब्सिडी कार्यक्रम से घरेलू उद्योग पर असर पड़ रहा है.

ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज-ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज, सेंचुरी प्लाईबोर्ड (इंडिया) और रुशिल डेकॉर ने घरेलू उद्योगों की ओर से इन पांच देशों द्वारा कथित रूप से फाइबर बोर्ड के निर्यात पर सब्सिडी देने की शिकायत डीजीटीआर से की है. डीजीटीआर की अधिसूचना में कहा गया है कि इन कंपनियों ने वस्तुओं के आयात पर प्रतिपूरक शुल्क लगाने के लिए सब्सिडी रोधी जांच का आग्रह किया है.

अधिसूचना में कहा गया है कि फाइबर बोर्ड के उत्पादन और निर्यात पर ‘प्रतिपूरक सब्सिडी’ दिये जाने का प्रमाण मिला है. कंपनियों को निर्यात पर मिलने वाली इस तरह की सब्सिडी से घरेलू उद्योग को चोट पहुंच रही है और आगे भी उसे और नुकसान होने का अंदेशा है.

निदेशालय कथित सब्सिडी के प्रभाव का आकलन करेगा। यदि यह स्थापित हो जाता है कि इससे घरेलू उद्योग को नुकसान पहुंच रहा है, तो डीजीटीआर प्रतिपूरक शुल्क लगाने की सिफारिश करेगा. यह शुल्क इतना होगा कि इससे घरेलू उद्योग को होने वाले नुकसान की भरपाई हो सकेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola