Share Market ने बनाया नया रिकॉर्ड, 40345 की ऐतिहासिक ऊंचाई पर Sensex
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2019 1:06 PM
मुंबई: विदेशी कोषों के प्रवाह और सकारात्मक घरेलू और वैश्विक संकेतों के बीच बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 293 अंक की छलांग के साथ दिन में कारोबार के नये रिकॉर्ड स्तर 40,344.99 अंक पर पहुंच गया. बड़ी कंपनियों इन्फोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस में तेजी के बीच सेंसेक्स नये रिकॉर्ड पर पहुंचा. बंबई शेयर बाजार का […]
मुंबई: विदेशी कोषों के प्रवाह और सकारात्मक घरेलू और वैश्विक संकेतों के बीच बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 293 अंक की छलांग के साथ दिन में कारोबार के नये रिकॉर्ड स्तर 40,344.99 अंक पर पहुंच गया.
बड़ी कंपनियों इन्फोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस में तेजी के बीच सेंसेक्स नये रिकॉर्ड पर पहुंचा. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में मजबूत रुख के साथ खुलने के बाद 263.69 अंक या 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,315.56 अंक पर चल रहा था.
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 71.85 अंक या 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,915.95 अंक पर था. सेंसेक्स की कंपनियों में एसबीआई, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, येस बैंक और सनफार्मा के शेयर 4.35 प्रतिशत तक के लाभ में थे.
वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, टेकएम, पावरग्रिड और एक्सिस बैंक के शेयर 1.09 प्रतिशत तक के नुकसान में कारोबार कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










