ePaper

Vodafone भारत से बोरिया बिस्तर समेटने की कर रही तैयारी?

Updated at : 31 Oct 2019 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
Vodafone भारत से बोरिया बिस्तर समेटने की कर रही तैयारी?

टेलीकॉम सेक्टर में गला काट प्रतिस्पर्द्धा और बढ़ते कर्ज संकट के बीच एक बुरी खबर आ रही है. खबर है कि टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन भारतीयबाजार से बोरिया बिस्तर समेटने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वोडाफोन आइडिया की संयुक्त कंपनी का परिचालन नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा है. कंपनी हर महीने लाखों सब्सक्राइबर […]

विज्ञापन

टेलीकॉम सेक्टर में गला काट प्रतिस्पर्द्धा और बढ़ते कर्ज संकट के बीच एक बुरी खबर आ रही है. खबर है कि टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन भारतीयबाजार से बोरिया बिस्तर समेटने की तैयारी में है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वोडाफोन आइडिया की संयुक्त कंपनी का परिचालन नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा है. कंपनी हर महीने लाखों सब्सक्राइबर गंवा रही है.

इसके साथ ही, शेयरों में गिरावट के चलते इसका बाजार पूंजीकरण भी लगातार घटता जा रहा है. इन सब वजहोंसे वोडाफोन अपना भारतीय कारोबार कभी भी समेट सकती है.

मूल रूप से इस ब्रिटिश कंपनी के बारे में चर्चा है कि यह भारतीय परिचालन किसी भी समय बंद करने पर विचार कर रही है.

जानकारों के मुताबिक AGR (Adjusted Gross Revenues) पर सुप्रीम कोर्ट के पिछले सप्ताह के फैसले ने वोडाफोन की राह और मुश्किल कर दी है.

वजह यह है कि वोडाफोन आइडिया के सामने अचानक हजारों करोड़ रुपये का टैक्स चुकाने का संकट खड़ा हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola