ओड़िशा में 22 अक्टूबर से सात खनिज ब्लॉकों की नीलामी करेगी सरकार

नयी दिल्ली : सरकार 22 अक्टूबर से एक नवंबर तक ओड़िशा में सात खनिज ब्लॉकों की नीलामी करेगी. इन ब्लॉक में 14.80 करोड़ टन का खनिज भंडार है. खान मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सात खानों की नीलामी की जा रही है. इनमें चार चूना पत्थर ब्लॉक, दो क्रोमाइट अयस्क खान और एक ग्रेफाइट ब्लॉक […]
नयी दिल्ली : सरकार 22 अक्टूबर से एक नवंबर तक ओड़िशा में सात खनिज ब्लॉकों की नीलामी करेगी. इन ब्लॉक में 14.80 करोड़ टन का खनिज भंडार है. खान मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सात खानों की नीलामी की जा रही है. इनमें चार चूना पत्थर ब्लॉक, दो क्रोमाइट अयस्क खान और एक ग्रेफाइट ब्लॉक है.
खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पिछले महीने कहा था कि सरकार खदानों को पट्टे पर देने के लिए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की व्यवस्था की तरफ वापस नहीं लौटेगी, क्योंकि देश में प्राकृतिक संसाधनों का आवंटन नीलामी प्रक्रिया के जरिये करने का कानून है. फेडरेशन ऑफ इंडियन मिनरल इंडस्ट्रीज (फिमी) के पुरानी प्रणाली को लागू करने की वकालत करने के बाद यह बयान आया.
खान सचिव अनिल मुकीम ने भी इसी तरह का रुख जताते हुए कहा था कि नीलामी एक पारदर्शी प्रक्रिया है और राज्य सरकारें इसे आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उन्होंने कहा कि 65 से ज्यादा खानों की नीलामी की जा चुकी है और नौ खानों का परिचालन शुरू हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




