एमएसएमई मंत्री गडकरी की अपील : शेयर बाजार में सूचीबद्ध हों छोटे उद्योग, निर्गम में मदद करेगी सरकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Sep 2019 7:32 PM
नयी दिल्ली : केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को शेयर बाजार पर सूचीबद्ध होने को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसी इकाइयों के शेयर खरीदने के लिए उन्होंने वित्त मंत्रालय से 10,000 करोड़ रुपये के आवंटन की मांग की है. गडकरी ने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को शेयर बाजार पर सूचीबद्ध होने को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसी इकाइयों के शेयर खरीदने के लिए उन्होंने वित्त मंत्रालय से 10,000 करोड़ रुपये के आवंटन की मांग की है. गडकरी ने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 114 वें वार्षिक सत्र के दौरान कहा कि मैं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज गया था और हमने पाया कि 20 एमएसएमई कंपनियां शेयर बाजार पर सूचीबद्ध हैं. मैंने वित्त मंत्रालय से हमें 10,000 करोड़ रुपये देने की सिफारिश की है. इससे हम नेशनल स्टॉक एक्सचेंज या फिर किसी अन्य प्रतिभूति बाजार में जायेंगे और अपने लिए उनके शेयर खरीदेंगे.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम सरकार की तरफ से एमएसएमई कंपनियों में 10 प्रतिशत शेयर खरीदेंगे और जब शेयर का भाव चढ़ जायेगा, तो हम 10,000 करोड़ रुपये की जगह एक लाख करोड़ रुपये के मालिक बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि जिन छोटी एवं मझोली कंपनियों का बही खाता अच्छा है और निर्यात कर रही हैं, उन्हें शेयर बाजार का रुख करना चाहिए, क्योंकि यह उन्हें पूंजी बाजार से धन जुटाने में मदद करेगा.
गडकरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य एमएसएमई क्षेत्र की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में मौजूदा 29 फीसदी की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 50 फीसदी करने और निर्यात में उसके योगदान को 49 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी करने का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










