जानें क्यों मारीशस, सिंगापुर में रह रहे भारतीयों ने घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश घटाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Sep 2019 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : म्यूचुअल फंडों की विदेशी देनदारियों के बारे में रिजर्व बैंक के एक सर्वे में यह बात सामने आयी है कि मारीशस और सिंगापुर में रह रहे प्रवासी भारतीयों का घरेलू म्यूचुअल फंड यूनिटों में निवेश घटा है. कुछ वर्ष पूर्व दोहरा कराधान बचाव संधि (डीटीएए) में संशोधन के बाद यह कमी आई है. […]
विज्ञापन
मुंबई : म्यूचुअल फंडों की विदेशी देनदारियों के बारे में रिजर्व बैंक के एक सर्वे में यह बात सामने आयी है कि मारीशस और सिंगापुर में रह रहे प्रवासी भारतीयों का घरेलू म्यूचुअल फंड यूनिटों में निवेश घटा है.
कुछ वर्ष पूर्व दोहरा कराधान बचाव संधि (डीटीएए) में संशोधन के बाद यह कमी आई है. इन देशों के साथ कर साहयोग के नए समझौते अप्रैल 2017 से प्रभाव में आए हैं. इनमें इन देशों के से होने वाले निवेश पर पूंजीगत लाभ कर में छूट को धीरे-धीरे समाप्त किए जाने का प्रावधान है. सर्वे में 44 भारतीय म्यूचुअल फंड कंपनियों तथा उनकी संपत्ति प्रबंधन कंपनियों (एएमसी) को शामिल किया गया है. इन कंपनियों ने 2018-19 और पिछले साल विदेशी परिसंपत्ति और देनदारी का अधिग्रहण किया. इसमें कहा गया है कि मारीशस के मामले में मार्च 2019 के अंत में म्यूचुअल फंड कंपनियों की विदेशी देनदारी 43.1 प्रतिशत कम हुई है. वहीं सिंगापुर के मामले में इसी दौरान गिरावट 16.6 प्रतिशत हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




