ePaper

सरकारी बैंकों के विलय का विरोध कर रही हैं यूनियनें, पांच सितंबर को दिल्ली में होगी बैठक

Updated at : 03 Sep 2019 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी बैंकों के विलय का विरोध कर रही हैं यूनियनें, पांच सितंबर को दिल्ली में होगी बैठक

हैदराबाद : विभिन्न बैंकों की अधिकारी यूनियनें सरकारी बैंकों के विलय के फैसले का विरोध कर रही है और इसी के मद्देनजर उनकी पांच सितंबर को दिल्ली में बैठक बुलायी गयी है. ऑल इंडिया आंध्रा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को यह जानकारी दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले सप्ताह ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स […]

विज्ञापन

हैदराबाद : विभिन्न बैंकों की अधिकारी यूनियनें सरकारी बैंकों के विलय के फैसले का विरोध कर रही है और इसी के मद्देनजर उनकी पांच सितंबर को दिल्ली में बैठक बुलायी गयी है. ऑल इंडिया आंध्रा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को यह जानकारी दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले सप्ताह ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स तथा यूनाइटेड बैंक का पंजाब नेशनल बैंक में, सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक और आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन का विलय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय किया जायेगा.

इसे भी देखें : ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक के मर्जर पर जल्द ही फैसला करेगा पीएनबी बोर्ड

इसके अलावा, इंडियन बैंक का विलय इलाहाबाद बैंक में होगा और यह सार्वजनिक क्षेत्र का सातवां सबसे बड़ा बैंक बन जायेगा. आंध्रा बैंक शहर का दूसरा बैंक होगा, जिसका भौगोलिक पहचान समाप्त हो जायेगी. इससे पहले, अप्रैल 2017 में स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद का भारतीय स्टेट बैंक में विलय किया गया था. सूत्रों ने बताया कि सभी बैंक अधिकारियों के संघों के महासचिव दिल्ली की बैठक में शामिल होंगे और विलय के खिलाफ कार्रवाई योजना बनायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola