ePaper

अगले साल मार्च के तक पूरा हो जायेगी इंडियन बैंक और इलाहाबाद बैंक की विलय प्रक्रिया

Updated at : 03 Sep 2019 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
अगले साल मार्च के तक पूरा हो जायेगी इंडियन बैंक और इलाहाबाद बैंक की विलय प्रक्रिया

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक को उम्मीद है कि इलाहाबाद बैंक के साथ उसका विलय चालू वित्त वर्ष के अंत तक यानी 31 मार्च, 2020 तक पूरा हो जायेगा. इंडियन बैंक की प्रबंध निदेशक पद्मजा चुंदरू ने यह जानकारी दी. सरकार ने पिछले सप्ताह सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों के एकीकरण के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक को उम्मीद है कि इलाहाबाद बैंक के साथ उसका विलय चालू वित्त वर्ष के अंत तक यानी 31 मार्च, 2020 तक पूरा हो जायेगा. इंडियन बैंक की प्रबंध निदेशक पद्मजा चुंदरू ने यह जानकारी दी. सरकार ने पिछले सप्ताह सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों के एकीकरण के जरिये चार बैंक बनाने की घोषणा की थी. इसी घोषणा के तहत इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक के साथ विलय होना है.

इसे भी देखें : वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा – बैंकों के विलय से नहीं जायेगी किसी की नौकरी

चुंदरू ने कहा कि पहले हमें बोर्ड में जाना होगा. एक प्रक्रिया का पालन करना होगा. अगले कुछ महीनों के दौरान दोनों बैंकों के निदेशक मंडल प्रक्रिया को पूरा करेंगे. मुझे लगता है कि यह प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरी हो जायेगी. इंडियन बैंक को पिछले सप्ताह वित्त मंत्रालय से सूचित किया गया है कि वैकल्पिक व्यवस्था ने रिजर्व बैंक के साथ विचार-विमर्श के बाद विलय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

यह पूछे जाने पर कि विलय के लिए बैठक कब होगी, उन्होंने कहा कि यह जल्द होगी. उन्होंने कहा कि इस बारे में बैठक इसी सप्ताह या अगले सप्ताह के शुरू में हो सकती है. उन्होंने इंडियन बैंक और इलाहाबाद बैंक के विलय से ऐसा बैंक अस्तित्व में आयेगा, जिसकी अखिल भारतीय स्तर पर उपस्थिति होगी.

अभी इंडियन बैंक की दक्षिण भारत में मजबूत उपस्थिति है, जबकि इलाहाबाद बैंक की उपस्थिति उत्तरी और पूर्वी भारत में है. उन्होंने कहा कि विलय के बाद हमारी प्रमुख प्राथमिकता कारोबार और मुनाफा वृद्धि के अलावा कर्मचारी प्रबंधन और कल्याण की होगी. उन्होंने शाखाओं को बंद करने और कर्मचारियों की छंटनी से इनकार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola