ePaper

अमेरिका का बजटीय घाटा अगले वित्त वर्ष में 1000 अरब डॉलर के पार जाने का अनुमान

Updated at : 22 Aug 2019 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका का बजटीय घाटा अगले वित्त वर्ष में 1000 अरब डॉलर के पार जाने का अनुमान

वाशिंगटन : अमेरिका का बजटीय घाटा अगले वित्त वर्ष में एक हजार अरब डॉलर के पार चले जाने की आशंका है. कांग्रेस के बजट कार्यालय ने बुधवार को यह अनुमान व्यक्त किया. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान न सिर्फ बजट को संतुलित करने बल्कि पूरा राष्ट्रीय कर्ज कम करने […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका का बजटीय घाटा अगले वित्त वर्ष में एक हजार अरब डॉलर के पार चले जाने की आशंका है. कांग्रेस के बजट कार्यालय ने बुधवार को यह अनुमान व्यक्त किया. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान न सिर्फ बजट को संतुलित करने बल्कि पूरा राष्ट्रीय कर्ज कम करने का वादा किया था. बजट कार्यालय के निदेशक फिलिप स्वागेल ने कहा कि देश का राजकोषीय परिदृश्य चुनौतियों भरा है. देश का कुल कर्ज पहले से ही ऐतिहासिक उच्च स्तर पर है और अब यह टिकाऊपन की सीमा के पार हो रहा है.

इसे भी देखें : अमेरिका का भारत के साथ घटा व्यापार घाटा, अन्य देशों के साथ पहुंचा नये रिकॉर्ड स्तर पर

अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के बजट कार्यालय ने बजट घाटे का पूर्वानुमान इस साल के लिए 63 अरब डॉलर और अगले दशक के दौरान 809 अरब डॉलर बढ़ने का अनुमान लगाया है. अमेरिका का वित्त वर्ष एक अक्टूबर से शुरू होता है. कार्यालय ने चालू वित्त वर्ष के लिए बजट घाटा 960 अरब डॉलर रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. इसके एक अक्टूबर से शुरू हो रहे अगले वित्त वर्ष में एक हजार अरब डॉलर के पार हो जाने का अनुमान है.

स्वागेल ने कहा कि देश की आबादी के वृद्ध होते जाने तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र पर बढ़ते खर्च के कारण आने वाले दशकों में कुल कर्ज बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि देश की वित्तीय स्थिति को दोबारा टिकाऊपन के रास्ते पर लाने के लिये सांसदों को कर बढ़ाना होगा तथा खर्च में कटौती करनी होगी. कार्यालय ने अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर का पूर्वानुमान भी कम कर दिया है.

उसने कहा कि यह दर चालू वित्त वर्ष में 2.30 फीसदी रह सकती है, जो अगले चार साल में औसत आधार पर 1.80 फीसदी पर आ जायेगी. बेरोजगारी दर के बारे में कार्यालय ने कहा कि यह 2020 के अंत तक मौजूदा 3.7 फीसदी के आस-पास रह सकती है तथा 2023 के अंत तक बढ़कर 4.60 फीसदी तक पहुंच सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola