दिग्गज कंपनी एप्पल को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी, कहा-छीन लेंगे सारी रियायतें
Updated at : 27 Jul 2019 1:58 PM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटनः महंगे स्मार्टफोन एवं अन्य उपकरण बनाने वाली कंपनी एप्पल के सीईओ को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है. डोनाल्ड ट्रंप ने एपल कंपनी के चीन में बनाए जाने वाले उत्पादों पर आयात-शुल्क से छूट देने की संभावना को खारिज किया. उन्होंने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, मैं चाहता हूं कि […]
विज्ञापन
वाशिंगटनः महंगे स्मार्टफोन एवं अन्य उपकरण बनाने वाली कंपनी एप्पल के सीईओ को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है. डोनाल्ड ट्रंप ने एपल कंपनी के चीन में बनाए जाने वाले उत्पादों पर आयात-शुल्क से छूट देने की संभावना को खारिज किया.
Apple will not be given Tariff waiver, or relief, for Mac Pro parts that are made in China. Make them in the USA, no Tariffs!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) July 26, 2019
उन्होंने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, मैं चाहता हूं कि एपल अमेरिका में अपने संयंत्र लगाये. मैं नहीं चाहता कि वे चीन में अपने उत्पाद बनायें. उन्होंने कहा कि जब मैंने सुना कि वे चीन में उत्पाद बनाने जा रहे हैं, मैंने कहा नहीं, ठीक है. आप चीन में उत्पाद बना सकते हैं, लेकिन जब आप अपना उत्पाद अमेरिका भेजेंगे, हम आपके ऊपर शुल्क लगायेंगे. पर हम इसे तय करेंगे.
ट्रंप ने कहा कि वह एपल के प्रमुख टिम कुक का सम्मान करते हैं. कहा कि हम इसे तय करेंगे. मुझे लगता है, वे घोषणा करने वाले हैं कि वे टेक्सास में एक संयंत्र लगाने जा रहे हैं. यदि वे ऐसा करते हैं, मै फिर से खुश होने लगूंगा. ट्रंप ने इससे पहले दिन में कहा कि एपल को चीन में तैयार उत्पादों पर कर से छूट या राहत नहीं मिलने वाली है.
उन्होंने ट्वीट किया, अमेरिका में उत्पाद बनाओ, कोई शुल्क नहीं लगेगा. जानकारी के मुताबिक, अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर के बावजूद एप्पल कथित तौर पर अपने नए लॉन्च हुए मैक प्रो डेस्कटॉप कम्प्यूटर का उत्पादन चीन में करने की योजनी बना रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




