टाटा इंडिकॉम से कॉल करना अब और सस्ता

नयी दिल्ली: टाटा इंडिकॉम ने अपने दिल्ली के ग्राहकों को ईद के मौके पर खास तौहफा देने का मन बना लिया है.टाटाइंडिकॉम ने अपने दिल्ली के ग्राहकों के एसटीडी कॉल के लिए एक पैसे प्रति सेकेंड की पेशकश की है व मोबाइल कॉल्स के लिए एक पैसे प्रति सेकेंड के शुल्क की पेशकश की है. […]
नयी दिल्ली: टाटा इंडिकॉम ने अपने दिल्ली के ग्राहकों को ईद के मौके पर खास तौहफा देने का मन बना लिया है.टाटाइंडिकॉम ने अपने दिल्ली के ग्राहकों के एसटीडी कॉल के लिए एक पैसे प्रति सेकेंड की पेशकश की है व मोबाइल कॉल्स के लिए एक पैसे प्रति सेकेंड के शुल्क की पेशकश की है.
साथ ही कंपनी ने अतिरिक्त टॉक टाइम व एसएमएस की भी पेशकश की है.टाटा टेलीसर्विसेज के दिल्ली सर्किल सीडीएमए ब्रांड ने आज अपने ग्राहकों के लिए रोमांचक प्रीपेड वाउचर की पेशकश की है.
कंपनी ने कहा है कि प्लान वाउचर (पीवी) 91 के जरिये ग्राहको को सभी स्थानीय व एसटीडी मोबाइल कॉल्स एक पैसे प्रति सेकेंड पर करने की सुविधा मिलेगी. साथ ही ग्राहकों को छह माह तक डेटा, टॉक टाइम व एसएमएस पर अतिरिक्त लाभ भी मिलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










