ePaper

भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों को नुकसान पहुंचाने के लिए अमेरिकी सीनेटर ने ट्रंप पर साधा निशाना

Updated at : 18 Jun 2019 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों को नुकसान पहुंचाने के लिए अमेरिकी सीनेटर ने ट्रंप पर साधा निशाना

वॉशिंगटन : एक शीर्ष अमेरिकी सीनेटर ने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को खराब करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि ट्रंप के फैसलों से कैलिफोर्निया के बादाम उत्पादकों को नुकसान हो रहा है, क्योंकि ये हर साल भारत को 65 करोड़ डॉलर से ज्यादा का बादाम निर्यात करते हैं. […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन : एक शीर्ष अमेरिकी सीनेटर ने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को खराब करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि ट्रंप के फैसलों से कैलिफोर्निया के बादाम उत्पादकों को नुकसान हो रहा है, क्योंकि ये हर साल भारत को 65 करोड़ डॉलर से ज्यादा का बादाम निर्यात करते हैं.

इसे भी देखें : भारत को अमेरिका ने दिया झटका: जीएसपी दर्जा छीना, डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस से किया ऐलान

अमेरिका से आने वाले बादाम और अखरोट समेत 28 उत्पादों पर सीमाशुल्क बढ़ाने की भारत की घोषणा के बाद कैलिफोर्निया की सीनेटर डियेन फीनस्टीन ने ट्रंप की आलोचना की है. भारत ने इस्पात और एल्युमिनियम पर अधिक आयात शुल्क लगाने के अमेरिकी कदम पर जवाबी कार्रवाई की है.

सीनेटर ने कहा कि भारत ने राष्ट्रपति ट्रंप के ट्रेड वार के जवाब में बादाम पर 75 फीसदी शुल्क लगाया है. कैलिफोर्निया भारत को 65 करोड़ डॉलर मूल्य का बादाम निर्यात करता है. राष्ट्रपति ट्रंप को हमारे सहयोगी के साथ व्यापार संबंध को नुकसान पहुंचाना बंद करना चाहिए. अमेरिकी अधिकारियों ने आगामी उत्पादन वर्ष में कैलिफोर्निया में बादाम की रिकॉर्ड फसल होने का अनुमान जताया है. पूर्वानुमान और ट्रंप सरकार के इस कदम से बादाम उत्पादक चिंतित हैं.

अलमांड एलायंस ऑफ कैलिफोर्निया के मुताबिक, चीन और भारत दोनों के जवाबी शुल्क लगाने से बादाम का निर्यात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है. भारत सरकार की ओर से जवाबी शुल्क लगाने से इन 28 उत्पादों के अमेरिकी निर्यातक प्रभावित होंगे, क्योंकि उन्हें निर्यात के लिए ज्यादा शुल्क देना होगा पड़ेगा. इससे भारतीय बाजार में भी ये चीजें महंगी हो जायेंगी. भारत का अमेरिका को निर्यात 2017-19 में 47.9 अरब डॉलर था, जबकि अमेरिका से आयात 26.7 अरब डॉलर था. व्यापार संतुलन भारत के पक्ष में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola