एशिया-प्रशांत क्षेत्र में दिल्ली का ‘कनॉट प्लेस'' चौथा सबसे महंगा कार्यालय स्थल

Updated at : 29 May 2019 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
एशिया-प्रशांत क्षेत्र में दिल्ली का ‘कनॉट प्लेस'' चौथा सबसे महंगा कार्यालय स्थल

नयी दिल्ली : दिल्ली का ‘दिल’ कहे जाने वाला कनॉट प्लेस एशिया-प्रशांत का चौथा सबसे महंगा कार्यालय स्थल बनकर उभरा है. इसके किराये में साल 2019 की पहली तिमाही में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 1.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी है. प्रॉपर्टी से जुड़ी सलाहकार फर्म नाइट फ्रैंक ने यह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली का ‘दिल’ कहे जाने वाला कनॉट प्लेस एशिया-प्रशांत का चौथा सबसे महंगा कार्यालय स्थल बनकर उभरा है. इसके किराये में साल 2019 की पहली तिमाही में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 1.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी है. प्रॉपर्टी से जुड़ी सलाहकार फर्म नाइट फ्रैंक ने यह जानकारी दी. नाइट फ्रैंक ने बयान में कहा कि हांगकांग, तोक्यो और सिंगापुर एशिया-प्रशांत में तीन सबसे महंगे कार्यालय स्थलों में शुमार हैं. मुंबई का बांद्रा कुर्ला कॉम्पेलक्स (बीकेसी) इस सूची में सातवें पायदान पर है.

इसे भी देखें : एशिया प्रशांत क्षेत्र में दूसरे देशों के मुकाबले अगले साल भारत में होगी सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि

फर्म ने 2019 की पहली तिमाही के लिए एशिया-प्रशांत प्राइम कार्यालय किराया सूचकांक जारी किया है. यह फर्म एशिया के प्रमुख बाजारों में किराये के उतार-चढ़ाव पर नजर रखती है. कनॉट प्लेस का औसत कार्यालय किराया वर्ष 2019 की पहली तिमाही में बढ़कर 330 रुपये वर्गफुट प्रति महीने रहा. इससे पहले, 2018 की पहली तिमाही में मासिक किराया 326 रुपये प्रति वर्गफुट था.

समीक्षाधीन अवधि में बेंगलुरू के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) में कार्यालय स्थल का किराया 17 फीसदी बढ़कर 125 रुपये वर्गफुट प्रति महीने हो गया. एक साल पहले की इसी अवधि में मासिक किराया 107 रुपये प्रति वर्गफुट पर था. मुंबई में बीकेसी का मासिक किराया 5 फीसदी बढ़कर 300 रुपये प्रति वर्गफुट पर पहुंच गया, जो कि 2018 की जनवरी-मार्च अवधि में 286 रुपये वर्गफुट था.

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा कि कार्यालय स्थल की मांग में 2018 में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गयी है. इस दौरान 4.7 करोड़ वर्ग फुट स्थान किराये पर दिया गया, जबकि नये कार्यालय स्थल की आपूर्ति में 13 फीसदी की वृद्धि हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola