बेड़े में 100 विमान शामिल करने वाली चौथी भारतीय विमानन कंपनी बनी स्‍पाइसजेट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2019 6:34 PM

विज्ञापन

मुंबई : घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने अपने बेड़े में एक बोइंग 737 विमान शामिल करने की रविवार को घोषणा की. इससे कंपनी के बेड़े में विमानों की संख्या 100 पर पहुंच गयी. स्पाइसजेट चौथी ऐसी भारतीय कंपनी है जिसके बेड़े में विमानों की संख्या 100 पर पहुंची है. इससे पहले एयरइंडिया, बंद पड़ी जेट […]

विज्ञापन

मुंबई : घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने अपने बेड़े में एक बोइंग 737 विमान शामिल करने की रविवार को घोषणा की. इससे कंपनी के बेड़े में विमानों की संख्या 100 पर पहुंच गयी. स्पाइसजेट चौथी ऐसी भारतीय कंपनी है जिसके बेड़े में विमानों की संख्या 100 पर पहुंची है. इससे पहले एयरइंडिया, बंद पड़ी जेट एयरवेज और इंडिगो के बेड़े में 100 से अधिक विमान रहे.

मौजूदा समय में आठ घरेलू विमानन कंपनियों एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट, गोएयर, एयर इंडिया एक्सप्रेस, विस्तार, एयर एशिया और एलायंस के पास संयुक्त तौर पर 595 विमान हैं. स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा कि उसने सिर्फ पिछले महीने में ही 23 विमान बेड़े में जोड़े हैं.

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने बेड़े में 100वां विमान शामिल करने के बारे में कहा, ‘किसने सोचा होगा कि जो स्पाइसजेट दिसंबर 2014 में बंद होने के कगार पर थी, 2019 में उसके बेड़े में 100 विमान शामिल होंगे.’

कंपनी के पास अब 68 बोइंग737 विमान, 30 बॉमबार्डियर क्यू-400 विमान और दो बी737 फाइटर विमान हैं. वह अभी औसतन 62 जगहों के लिए रोजाना 575 उड़ानों का परिचालन करती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola