ePaper

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दो रुपये प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमत

Updated at : 24 May 2019 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दो रुपये प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमत

नयी दिल्ली : मदर डेयरी ने शुक्रवार को दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. कंपनी ने कहा है कि पशुचारे की महंगाई की वजह से उसे किसानों को दूध की खरीद के लिए अधिक भुगतान करना पड़ रहा है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दूध की बिक्री करने वाली प्रमुख […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मदर डेयरी ने शुक्रवार को दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. कंपनी ने कहा है कि पशुचारे की महंगाई की वजह से उसे किसानों को दूध की खरीद के लिए अधिक भुगतान करना पड़ रहा है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दूध की बिक्री करने वाली प्रमुख कंपनी ने दो साल से अधिक समय के बाद दूध के दाम बढ़ाये हैं. इससे कुछ दिन पहले अमूल ने दूध के दाम दो रुपये लीटर बढ़ाये थे. मदर डेयरी ने यह भी साफ कर दिया है कि उसने केवल पॉली पैक दूध की कीमतों में ही वृद्धि की है. टोकन के जरिये बेचे जाने वाले दूध के दाम नहीं बढ़ाये गये हैं.

इसे भी देखें : अमूल ने दिल्ली समेत प्रमुख बाजारों में दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाये दूध के दाम

कंपनी ने बयान में कहा कि एक लीटर के पैक पर केवल एक रुपये और आधा लीटर के पैक पर दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गयी है. इस तरह आधा लीटर के पैक पर एक रुपये की वृद्धि होगी. दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन 30 लाख लीटर से अधिक दूध की आपूर्ति करने वाली कंपनी ने इससे पूर्व मार्च, 2017 में कीमत बढ़ायी थी.

कंपनी ने कहा कि पिछले 3-4 महीनों से दूध खरीद की लागत लगातार बढ़ रही है. चारे और श्रम की लागत में 15 से 20 फीसदी की वृद्धि हुई है. हमें दूध उत्पादकों को पिछले साल की तुलना में 7-8 फीसदी तक अधिक का भुगतान करना पड़ रहा है, जबकि उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में अभी तक वृद्धि नहीं की गयी थी. मदर डेयरी डेयरी किसानों को लाभकारी कीमतों के साथ अपना समर्थन देना जारी रखेगी और यह भी मूल्यवृद्धि का मुख्य कारण है.

कंपनी किसानों को बिक्री का करीब 80 फीसदी लाभ वापस करती है. नयी दर के अनुसार, फुल क्रीम दूध की कीमत अब 52 रुपये की जगह 53 रुपये प्रति लीटर होगी, जबकि आधा लीटर वाले पैक का दाम 26 रुपये से बढ़कर 27 रुपये हो जायेगा. फुल क्रीम (प्रीमियम) दूध 55 रुपये प्रति लीटर और आधा लीटर दूध 28 रुपये में बेचा जायेगा.

कंपनी की ओर से टोंड मिल्क की दर को 41 रुपये से बढ़ाकर 42 रुपये प्रति लीटर किया गया है. आधे लीटर के पैक का दाम 21 रुपये से बढ़ाकर 22 रुपये किया गया है. डबल टोंड मिल्क (लाइव लाइट) को 34 रुपये के स्थान पर अब 36 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचा जायेगा. 500 मिली के पैक का दाम 18 रुपये से बढ़ाकर 19 रुपये कर दिया गया है.

कंपनी के अनुसार, आधा लीटर वाले स्किम्ड मिल्क (डाइट्ज़) की कीमत 20 रुपये से बढ़ाकर 21 रुपये कर दी गयी है. वहीं, गाय के दूध के मामले में एक लीटर पॉली पैक की दर में कोई वृद्धि नहीं हुई है, लेकिन आधा लीटर के पैक पर कीमत एक रुपये बढ़ाकर 22 रुपये की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola