ePaper

इंडियन ओवरसीज बैंक की 2019-20 में 850 करोड़ रुपये जुटाने पर नजर

Updated at : 06 May 2019 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
इंडियन ओवरसीज बैंक की 2019-20 में 850 करोड़ रुपये जुटाने पर नजर

चेन्नई : सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने सोमवार को कहा कि बैंक की चालू वित्त वर्ष के दौरान 850 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है. यह राशि गैर-जरूरी संपत्तियों की बिक्री के जरिये जुटायी जायेगी. बंबई शेयर बाजार को भेजी अधिसूचना में चेन्नई स्थित इस बैंक ने कहा कि उसकी संपत्तियों और […]

विज्ञापन

चेन्नई : सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने सोमवार को कहा कि बैंक की चालू वित्त वर्ष के दौरान 850 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है. यह राशि गैर-जरूरी संपत्तियों की बिक्री के जरिये जुटायी जायेगी. बंबई शेयर बाजार को भेजी अधिसूचना में चेन्नई स्थित इस बैंक ने कहा कि उसकी संपत्तियों और निवेश की बिक्री कर राशि जुटाने की योजना है.

बैंक ने कहा कि बैंक वर्तमान में संसाधनों को बढ़ाने के लिए संयुक्त उद्यमों में हिस्सेदारी बेचने के विकल्पों की तलाश में है. इससे 445 करोड़ रुपये तक की राशि जुटायी जा सकती है. बैंक ने कहा है कि संपत्ति बेचकर पूंजी जुटाने की अपनी रणनीति के तहत बैंक ने सिंगापुर और हांगकांग स्थित प्रमुख संपत्तियों सहित उसने 32 संपत्तियों की पहचान की है. इससे कुल मिलाकर 900 करोड़ रुपये जुटाये जा सकते हैं.

बैंक ने 2018- 19 के दौरान छह संपत्तियों को बेचा है. इससे 129 करोड़ रुपये प्राप्त हुए. बैंक ने पहले ही 26 संपत्तियों को बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इनका मूलय 775 करोड़ रुपये आंका गया है. इनकी बिक्री के लिए विभिन्न पक्षकारों को शामिल किया गया है, ताकि इसमें तेजी लायी जा सके और अधिकतम मूल्य हासिल हो सके.

आईओबी के कार्यकारी निदेशक के स्वामीनाथन ने कहा कि बैंक ने विभिन्न पहलों के प्रयासस्वरूप बैंक की स्थिति में सुधार आया है. उन्होंने कहा कि इन परंपरागत तरीकों से होने वाले पूंजी विस्तार से बैंक को 2019-20 के लिए तय मुनाफा लक्ष्य को पाने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola