11 मई से नयी दिल्ली-मुंबई से दर्जनभर नयी उड़ानों को शुरू करेगी स्पाइसजेट

मुंबई : स्पाइसजेट ने नयी दिल्ली और मुंबई से 12 नयी उड़ानों की शुरुआत की घोषणा की है. स्पाइसजेट ने बयान जारी कर कहा है कि 11 मई से ये उड़ानें शुरू होंगी. इनमें छह उड़ानें मुंबई से शुरू की जायेंगी तथा शेष पांच उड़ान नयी दिल्ली से की जायेंगी. कंपनी इन उड़ानों का संचालन […]
मुंबई : स्पाइसजेट ने नयी दिल्ली और मुंबई से 12 नयी उड़ानों की शुरुआत की घोषणा की है. स्पाइसजेट ने बयान जारी कर कहा है कि 11 मई से ये उड़ानें शुरू होंगी. इनमें छह उड़ानें मुंबई से शुरू की जायेंगी तथा शेष पांच उड़ान नयी दिल्ली से की जायेंगी. कंपनी इन उड़ानों का संचालन बोइंग 737 एनजी विमानों से करेगी.
इसे भी देखें : स्पाइसजेट ने जेट एयरवेज के 100 पायलटों समेत 500 स्टाफ को नौकरियां दीं
उसने कहा कि मुंबई के टर्मिनल दो से नयी उड़ानों का परिचालन किया जायेगा. अप्रैल से लेकर अब तक स्पाइसजेट अपने नेटवर्क में 77 नयी उड़ानों को शामिल कर चुका है. पिछले महीने जेट एयरवेज का परिचालन अस्थायी तौर पर निलंबित किये जाने के बाद कंपनी को आपूर्ति की कमी पूरा करने को कहा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










