शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, RIL के शेयर दो प्रतिशत तक चढ़े
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2019 10:47 AM
मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में दो प्रतिशत तक की तेजी के बल पर बीएसई का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक तक चढ़ कर अब तक के अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया. विदेशी निवेश के जारी रहने से भी निवेशकों को बल मिला. बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में एक समय […]
मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में दो प्रतिशत तक की तेजी के बल पर बीएसई का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक तक चढ़ कर अब तक के अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया. विदेशी निवेश के जारी रहने से भी निवेशकों को बल मिला.
बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में एक समय 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 39,487.45 (अब तक के सर्वोच्च) अंक के स्तर पर पहुंचने के बाद 136.38 अंक या 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,412.02 अंक के स्तर पर चल रहा था. वहीं, शुरुआती सत्र में एनएसई का निफ्टी भी 11,856 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर चल रहा था.
मंगलवार को बीएसई अपने सर्वोच्च स्तर 39,275.64 अंक पर पहुंच गया. निफ्टी भी 11,787.15 अंक के सर्वोच्च स्तर पर बंद हुआ था. सैंक्टम वेल्थ मैनेजमेंट के मुख्य निवेश अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि ठोस विदेशी निवेश की वजह से पिछले कुछ सप्ताह में भारतीय बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला है.
उन्होंने कहा, ‘कंपनियों की कमाई में वृद्धि एवं चुनावी आंकड़े से बाजार की दिशा प्रभावित होगी.’ शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़े के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,038.58 करोड़ रुपये के और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 37.22 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे.
आरआईएल के शेयर 2.30 प्रतिशत तक चढ़े, जिससे शेयर बाजार 100 अंक तक चढ़ गया. कंपनी बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही के कमाई के आंकड़े जारी करेगी.
शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, मारुति, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर 2.04 प्रतिशत तक चढ़ गये. वहीं, यस बैंक, वेदांता, एसबीआई, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक और इन्फोसिस के शेयर 2.38 प्रतिशत तक गिर गये. अन्य एशियाई बाजारों की बात करें, तो शंघाई, तोक्यो एवं सिओल के बाजार लाल अंकों में चल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










