ePaper

ADB : उपभोग बढ़ने से इस वित्त वर्ष में 7.20 प्रतिशत रहेगी देश की आर्थिक वृद्धि दर

Updated at : 03 Apr 2019 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
ADB : उपभोग बढ़ने से इस वित्त वर्ष में 7.20 प्रतिशत रहेगी देश की आर्थिक वृद्धि दर

नयी दिल्ली : मजबूत उपभोग के दम पर देश की आर्थिक वृद्धि दर में तेजी आने का अनुमान है और चालू वित्त वर्ष में घरेलू अर्थव्यवस्था 7.20 प्रतिशत की तेजी से वृद्धि कर सकती है. एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में यह अनुमान व्यक्त किया. एशियाई विकास परिदृश्य 2019 के अनुसार, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मजबूत उपभोग के दम पर देश की आर्थिक वृद्धि दर में तेजी आने का अनुमान है और चालू वित्त वर्ष में घरेलू अर्थव्यवस्था 7.20 प्रतिशत की तेजी से वृद्धि कर सकती है. एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में यह अनुमान व्यक्त किया.

एशियाई विकास परिदृश्य 2019 के अनुसार, ‘कृषि उत्पादन में कमी, कच्चा तेल की अधिक कीमतों के कारण उपभोग में नरमी तथा कम सरकारी खर्च के कारण भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2017 के 7.20 प्रतिशत से नरम होकर 2018 में सात प्रतिशत पर आ गयी.’

रिपोर्ट में कहा गया कि नीतिगत दर में कटौती तथा किसानों को सरकार से आय समर्थन मिलने के कारण घरेलू मांग में तेजी आयेगी, जिससे देश की आर्थिक वृद्धि दर बढ़कर 2019 में 7.20 प्रतिशत और 2020 में 7.30 प्रतिशत पर पहुंच जायेगी.

एडीबी ने दक्षिण-पूर्वी एशिया के बारे में कहा कि क्षेत्र इस साल और अगले साल करीब पांच प्रतिशत की दर से वृद्धि करेगा. रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू मांग बढ़ने से निर्यात की कमजोर वृद्धि का असर कम होगा. आय बढ़ने से उपभोग में तेजी, नरम मुद्रास्फीति से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आयेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola