झारखंड में पकड़ी बरवाडीह कोल खदान में प्रोडक्शन बढ़ कर 67.5 लाख टन पहुंचा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Mar 2019 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : एनटीपीसी का निजी उपयोग के लिए कोल प्रोडक्शन 72.5 लाख टन रहने का अनुमान है. यह पिछले साल के 26.8 लाख टन के मुकाबले 170 प्रतिशत अधिक है. कंपनी के एक अधिकारी बताया कि. एनटीपीसी के झारखंड में पकड़ी बरवाडीह कोल खदान में प्रोडक्शन 2018-19 में उछल कर 67.5 लाख टन पहुंच […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : एनटीपीसी का निजी उपयोग के लिए कोल प्रोडक्शन 72.5 लाख टन रहने का अनुमान है. यह पिछले साल के 26.8 लाख टन के मुकाबले 170 प्रतिशत अधिक है. कंपनी के एक अधिकारी बताया कि. एनटीपीसी के झारखंड में पकड़ी बरवाडीह कोल खदान में प्रोडक्शन 2018-19 में उछल कर 67.5 लाख टन पहुंच गया, जो 2017-18 में 26.8 लाख टन था. ओड़िशा के दुलांगा कोल खदान में भी प्रोडक्शन शुरू हो गया. चालू वित्त वर्ष में इस कोल खदान से प्रोडक्शन 50 हजार टन रहने का अनुमान है. ईंधन सुरक्षा रणनीति में कोल खनन काफी अहम है.
कोयला मामले में आत्मनिर्भरता पावर प्रोडक्शन में सतत वृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण है. अधिकारी ने कहा कि हमने निजी उपयोग के लिए कोल प्रोडक्शन दो साल पहले ही शुरू किया. ऐसे में चालू वित्त वर्ष में प्रोडक्शन में उछाल काफी उत्साहजनक है.
एनटीपीसी की कोल की सालाना जरूरत करीब 19 करोड़ टन है, ऐसे में 72.5 लाख का प्रोडक्शन काफी कम है. कंपनी की थोक मात्रा में कोल जरूरतें फिलहाल कोल इंडिया से पूरी होती हैं. इसके अलावा कुछ कोयला इंपोर्ट भी किया जाता है.
एनटीपीसी के पाकड़ी-बरवाडीह कोल खदान से पहला रैक फरवरी 2017 में रवाना हुआ था. इसका क्षेत्रफल 46.26 वर्ग किमी है, जबकि खनन 1.5 करोड़ टन सालाना है. इसमें खान योग्य भंडार 64.1 करोड़ टन है. पावर कंपनी को जो कोल ब्लाक मिले हैं, उसमें पाकड़ी-बरवाडीह, चट्टी बरियातू, दुलांगा, तलाईपल्ली, बनायी, भालूमुंडा और मंदाकिनी बी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




