दो घंटे ठप्प रहने के बाद खुला शेयर बाजार

Published at :03 Jul 2014 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
दो घंटे ठप्प रहने के बाद खुला शेयर बाजार

मुंबई:शेयर बाजार दो घंटे ठप्प रहने के बाद एक बार फिर खुल गया है. बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ. सिस्टम डेटा अपडेट नहीं हो पा रहा था. आज सुबह बाजार खुलने के बाद बाजार ठप्प होने से कारोबार पूरी तरह से बंद हो गया था. इससे पहले कोषों एवं […]

विज्ञापन

मुंबई:शेयर बाजार दो घंटे ठप्प रहने के बाद एक बार फिर खुल गया है. बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ. सिस्टम डेटा अपडेट नहीं हो पा रहा था. आज सुबह बाजार खुलने के बाद बाजार ठप्प होने से कारोबार पूरी तरह से बंद हो गया था.

इससे पहले कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 83 अंक बढकर 25,924.25 अंक के नये रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया. बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 कल के कारोबारी सत्र में 25,864.53 अंक पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 83.04 अंक अथवा 0.32 फीसद की तेजी के साथ 25,924.25 अंक पर पहुंच गया.

सेंसेक्स में पिछले चार सत्रों के दौरान 778 अंकों की बढोतरी दर्ज की गयी है. इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 26.60 अंक अथवा 0.34 फीसद की तेजी के साथ 7,751.75 अंक पर पहुंच गया. बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोषों एवं निवेशकों की ओर से उपभोक्ता सामान, धातु, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयरों की खरीद बढाये जाने से सूचकांक में तेजी आई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola