ePaper

हांफने लगी चीन की अर्थव्यवस्था, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचा सीपीआई

Updated at : 09 Mar 2019 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
हांफने लगी चीन की अर्थव्यवस्था, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचा सीपीआई

बीजिंग : चीन में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पिछले महीने एक साल के निचले स्तर पर आ गया. चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के शनिवार के आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली. सीपीआई खुदरा मुद्रास्फीति का मुख्य संकेतक होता है. फरवरी महीने में चीन का सीपीआई महज 1.5 फीसदी की दर से बढ़ा, जो जनवरी में […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पिछले महीने एक साल के निचले स्तर पर आ गया. चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के शनिवार के आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली. सीपीआई खुदरा मुद्रास्फीति का मुख्य संकेतक होता है. फरवरी महीने में चीन का सीपीआई महज 1.5 फीसदी की दर से बढ़ा, जो जनवरी में 1.7 फीसदी था. यह लगातार चौथा महीना है, जब सीपीआई की वृद्धि दर में गिरावट आयी है. यह जनवरी, 2018 के बाद का निचला स्तर भी है.

इसे भी देखें : चीन में 28 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंची आर्थिक वृद्धि, 2018 में 6.6 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी अर्थव्यवस्था

चीन इस समय वैश्विक मांग विशेषकर अमेरिकी मांग में गिरावट के संकट का सामना कर रहा है. चीन की आर्थिक वृद्धि दर पिछले साल 6.6 फीसदी पर आ गयी, जो पिछले 28 साल का सबसे निचला स्तर है. सरकार ने इस साल के लिए वृद्धि दर छह से 6.50 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया है. घरेलू मांग का मुख्य संकेतक उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) भी फरवरी में महज 0.10 फीसदी बढ़ सका. यह चीन की अर्थव्यवस्था के सुस्त पड़ने का स्पष्ट संकेत है.

चीन का पीपीआई लगातार सातवें महीने सुस्त हुआ है और फरवरी में दो साल से अधिक के निचले स्तर पर आ गया. हालांकि, सीपीआई वृद्धि विश्लेषकों के अनुमान के अनुकूल ही रही पर पीपीआई वृद्धि अनुमान से भी अधिक सुस्त हुई. नोमुरा के अर्थशास्त्री तिंग लु के अनुसार, 2019 में सीपीआई मुद्रास्फीति सरकार के तीन फीसदी के लक्ष्य से काफी नीचे रहने वाली है. उन्होंने पीपीआई वृद्धि के इस साल नकारात्मक हो जाने की भी आशंका व्यक्त की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola