भारत ने चीन में शुरू किया थर्ड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कॉरिडोर

बीजिंग : भारत ने चीन में अपने तीसरे सूचना प्रौद्योगिकी गलियारे की शुरुआत की. यह भारतीय और चीनी कंपनियों के बीच साझेदारी के लिए सेवाएं देगा. भारत की ओर से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के संगठन नासकॉम ने आईटी गलियारा विकसित करने के लिए चीन के शुझोऊ शहर के साथ साझेदारी की है. इसे भी […]
बीजिंग : भारत ने चीन में अपने तीसरे सूचना प्रौद्योगिकी गलियारे की शुरुआत की. यह भारतीय और चीनी कंपनियों के बीच साझेदारी के लिए सेवाएं देगा. भारत की ओर से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के संगठन नासकॉम ने आईटी गलियारा विकसित करने के लिए चीन के शुझोऊ शहर के साथ साझेदारी की है.
इसे भी देखें : भारत, चीन व्यापार घाटे से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिये कार्यबल बनाने पर हुए राजी
शुझोऊ शहर चीन के जिआंगसू प्रांत में है. नासकॉम इससे पहले डालियान और गुईआंग शहरों में ऐसे गलियारे खोल चुका है. ऐसे पुराने गलियारों में नासकॉम 300 से अधिक कंपनियों के लिए मौके पैदा करने में सफल रहा है. इसमें 10 से ज्यादा भारतीय लघु उद्यम कंपनियों ने 45 लाख डॉलर के सौदे पर हस्ताक्षर किये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










